दिन: 29 अगस्त, 2017 मंगलवार
मेष – आज आपको संभल कर चलने की जरूरत है। कोई भी फैसला सोच समझ कर ले तो ही अच्छा होगा। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज आपका दायरा भी बढ़ सकता है। किसी नई जगह पर भी जा सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। इससे आपको ही फायदा हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में बातचीत संभलकर करें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। एकसाथ ज्यादा पैसा किसी को उधार न दें।
वृष राशि- पेट के रोंगों, खास तौर पर गैस, के मरीजों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की जरूरत है। इससे उनकी दिक्कत बढ़ सकती है। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। तनख्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।
मिथुन राशि-कार हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें। इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
कर्क राशि- आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। अपने दिल की बात जाहिर करके आप खुद को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा खतरा मोल लेने से बचें। रोजमर्रा की शादीशुदा जिन्दगी में आज का दिन लजीज मिठाई जैसा है।
सिंह -आज आप खुश रहने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी रहस्यपूर्ण मामले का सच समझने की कोशिश में रहेंगे। जो लोग आपको धोखा देना चाह रहे हैं, आप उनका झूठ भी समझ सकते हैं। अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है। दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। किसी खास व्यक्ति की राय से आपकी लाइफ में फायदेमंद बदलाव होने की संभावना बन रही है। आज आप किसी काम में अति न करें। नौकरी या कारोबार की किसी बात को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। आपकी कोई बात आसपास के किसी व्यक्ति का दिल भी दुखा सकती है। अपने लक्ष्य बनाएं और उनके प्रति सावधान हो जाए।ं
कन्या राशि-आपका सकारात्मक रुख आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाकात आपका दिन बना देगी। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक खयालों के प्रति उत्साही होंगे। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमानी मिजाज में है।
तुला -आज आप अपनी भावनाएं अच्छी तरह जता सकते हैं। जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपकी बातों का असर पड़ सकता है। इंटरव्यू या रिश्ते की बात आज होती है, तो आपके लिए अच्छा है। परिवार या दोस्तों के साथ कोई मामला बाकी है, तो उस पर भी बात करें। गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं। फालतू खर्चे की स्थितियां बन सकती हैं। पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- लम्बी बीमारी को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मीध्सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।
धनु -जो चीज आपके लिए खास है उसका महत्व समझें। उम्मीद और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा। लोगों से मिलने और बातें करने में आप सफल हो सकते हैं। आसपास के लोगों पर ध्यान रखें। ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। तनाव और चिड़चिड़ापन रहेगा। पहले से चला आ रहा कोई काम पूरा करने में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कोई बात बिगड़ भी सकती है। दूसरों पर अपने विचार और इच्छाएं थोपने से बचें। पैसों के मामलों में सावधान रहें, आलस्य और लापरवाही रहेगी। कुछ विरोधियों से नुकसान हो सकता है। वाहन से सावधान रहें।
मकर राशि- रक्तचाप के मरीजों को खास खयाल रखने और दवा-दारू करने की जरूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को काबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। कोई पौधा लगाएँ। यह दिन वाक़ई थोड़ा मुश्किल है। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ – दोस्तों से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। आज आप बहुत संवेदनशील भी हो सकते हैं। हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। आज आप भावुक होंगे तो दुखी हो सकते हैं। ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप हर्ट भी हो सकते हैं। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के व्यवहार पर आपको अफसोस हो सकता है। आपकी योजनाएं अधूरी भी रह सकती हैं।
मीन राशि- कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेकाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।