दिन : गुरूवार, 24 अगस्त 2017
मेष- आज आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। इससे आपको सकारात्मक उर्जा मिल सकती है। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है। आपकी सेहत प्रभावित होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। निवेश करने के पहले कम से कम दो अलग-अलग जानकारों से सलाह जरूर कर लें। वाहन से सावधान रहें।
वृष राशि-आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज्यादा अच्छा नहीं है। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। यह दिन आपकी शादीशुदा जिन्दगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। सावधानी रखें और मेहनत करें। काम पर ध्यान दें।
मिथुन- आज आप अपने करियर के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। जो आगे चल कर सफलता दिला सकता है। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी जिम्मेदारी की अनदेखी करने से बचें। सावधान रहें। आपकी राशि से चैथा चंद्रमा कुछ न कुछ परेशानियां जरूर देगा। आसपास होने वाली घटनाओं से आप अनजान रहेंगे। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से भी उलझन महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में थोड़ा तीखापन हो सकता है।
कर्क राशि-आज आपको आत्मविश्वास बनाये रखने की आवश्यकता है।यह सेहत के लिए उतना ही जरूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।
सिंह- आज आपका कोई काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। किसी की आलोचना न करें। आपको काम का बोझ भी ज्यादा लग सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें। कोई महंगी चीज खरीदने से भी बचें।
कन्या राशि- आज आप अपने आसपास को खुश रखेंगे। जिससे आपका कई काम पूरा हो सकता है। वे आर्थिक लाभ- जो आज मिलने वाला था- टल सकता है। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालाँकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। खुशमिजाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।
तुला- आज आप अपने मिशन के प्रति आश्वान्वित रहेंगे। जो जरूरी भी है। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपके दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती है। जिनके लिए आपको काफी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। खर्चा भी बढ़ा हुआ हो सकता है। लापरवाही का भाव भी रहेगा। आप आगे के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति के लिए पहले से ही सावधान हो जाएं।
वृश्चिक राशि- आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या ख़बर दे सकता है। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी दृ जिनकी तरफ तुरन्त गौर करने की आवश्यकता है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आखरि में सब ठिक हो जाएगा।
धनु- आज धुन राशि वालों को कन्या राशि के चंद्रमा से नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। किसी खास काम को पूरा करने में देरी हो सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें तो ही अच्छा है, वरना आप ही दुखी होंगे। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज ज्यादा होने के कारण थकान भी महसूस हो सकती है।
मकर राशि- आज आपको अपने ऊर्जा-स्तर को बढाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके लिए धैय व आराम दोेंनो की जरूरत है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक्त के लिए भूलना पड़ेगा। दफ्तर का माहौल आज आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।
कुंभ- आज आप अतिरिक्त आय के लिए प्रयास करेंगे। आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सावधान रहें। कुछ मामलों में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सावधान रहें। ऑफिस या फील्ड में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप साथी की उपेक्षा का शिकार भी हो सकते हैं। पैसों के मामले में कोई नई शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। हो सकता है आज आपको कोशिश और मेहनत का फल कम ही मिले। जरूरी काम छोड़कर किसी ओर काम में भी आपका समय खराब हो सकता है।
मीन राशि- आज आपकों दूसरों दूसरों की आलोचना करने से बचना चाहिए जिसके कारण आपकों परेशानी उठानी पड सकती है। किसी को भी तत्काल जबाब न देकर सोच-समझ कर देने की कोशिश करें। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और गैर-जरूरी नुकसान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है, जिसके चलते पुरानी खुशनुमा यादें फिर तरोताजा होंगी। आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करिअर के मोर्चे पर फायदे में रहेंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आज से पहले शादीशुदा जिन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।