आइए जानें आपका आज का दिन है कैसा !

RASHIPHAL
दिन: सोमवार, 28 अगस्त 2017
मेष राशि- आज अगर आप धैर्य के साथ समझदारी का प्रयोग करेंगे तो निश्चिय ही सफलता आपकों मिलेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफी मददगार और खयाल रखने वाला होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
वृष -आज आपको संभल कर चलने का दिन है। निराशा मिल सकती है। वैसे आर्थिक क्षेत्र में सफलता के भी योग दिख रहे हैं।  आर्थिक क्षेत्र का कोई विकल्प भी मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। काम करते समय मन लगाने की कोशिश करें। पुराने कुछ मामलों में अनबन भी खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार हो सकता है। अपना पक्ष रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी इस कोशिश से बात और बिगड़ भी सकती है। आप लगभग हर चीज पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। कुछ कामों को लिए सावधान रहें। चंद्रमा आपको किसी न किसी तरह से परेशान कर सकता है। काम में बार-बार परेशानियां आ सकती हैं। खास लोगों के साथ तालमेल की कमी भी महसूस हो सकती है। अपने ही मन के काम करने की कोशिश करेंगे तो तनाव हो सकता है। धन हानि के भी योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि- आज अपने पर क्रोध को हावी न होने दें। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं। लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। दफ्तर में हुए बदलावों से आपको आखिरकार लाभ ही मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
कर्क -कर्क राशि के लोग अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए कुछ काम भी पूरे होने की संभावना है। ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। संयम में रहना होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अधूरी इच्छा और कुछ खास काम पूरे होने में थोड़ा समय भी लग सकता है। आपको सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका मन एक जगह नहीं लगेगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। कुछ वादे पूरा करने का दबाव भी आप पर हो सकता है। आपकी ही कुछ बातों में टकराव और तनाव होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- भावनाओं का ज्वार तेजी पर होगा । आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा दृ अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। शाम को रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज्यादा अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आप दोनों के बीच का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा।
कन्या -आपके कुछ ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आज आप सफल हो सकते हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके पैसों पर हो सकता है। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। किसी काम के लिए कोशिश करेंगे, तो जल्दी ही सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत का भी साथ मिल सकता है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें। वाणी पर नियंत्रण न रखा, तो बातचीत में कोई गलतफहमी हो सकती है। ये गलतफहमी नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है।
तुला- आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आपके जहन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।
वृश्चिक -आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। आपका मूड भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा ठीक रहेगा। ऑफिस में विपरीत लिंग वाले लोगों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आपको मदद मिल सकती है। विवाद के विषयों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते भी हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति भी होगी। कुछ मामले आपको फटाफट निपटाने होंगे। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। ऑफिस में परेशानी के योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में जीवनसाथी के साथ अनबन होने की भी संभावना बन रही है। घर की उलझनों के कारण काम पर ध्यान देने में समस्या हो सकती है।
धनु राशि- गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय खासा खयाल रखने की जरूरत है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं लजीज खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।
मकर -आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। जो फैसला आज होगा, उसका असर भी आप पर लंबे समय तक हो सकता है। आज आप किसी सामूहिक या सार्वजनिक कामकाज में भी शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आपको मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। दिनभर थोड़ी सावधानी से ही काम लें। रिश्तों में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस का कोई भी बड़ा फैसला आज न करें। किसी भी काम में अति करने से बचें। आप बचकर ही रहें। ऑफिस में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
कुम्भ राश- आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।
मीन -रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। उम्मीदों और क्षमताओं में थोड़ा संतुलन रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। बुरे ख्याल भी मन में आ सकते हैं। थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। आपके व्यवहार में लापरवाही हो सकती है। किसी की बात सुनने या मानने के मूड में आप कम ही रहेंगे। किसी के साथ अनबन या विवाद के योग भी बन रहे हैं। सावधान रहें। पारिवारिक सुख-शांति में कमी आ सकती है। स्वार्थी लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Share