दिन : 13 अक्टूबर शुक्रवार 2017
मेष राशि-यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज्यादातर चीजें आपके मन के मुताबिक होंगी। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। आपकी अन्दरूरनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।
वृष राशि – किसी खास काम के पूरा होने की उम्मीद रहेगी। दिन सामान्य रहेगा। आज सबसे पहले उधारी चुका दें। पैसों का निवेश इस तरह कर दें, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सके। निवास को लेकर नई शुरुआत का मन बना सकते हैं। मकान बदलना चाहते हैं, तो कोशिश शुरू कर दें। परिवार के सदस्यों से और प्रेमीजनों के संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए आपकी सलाह ली जा सकती है। पैसों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। तेवर ज्यादा सख्त रहेंगे। लोग आपसे दूर हो सकते हैं, सावधान रहें। आपको ट्रेवलिंग में परेशानी हो सकती है। कुछ वस्तुएं आप भूल भी सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक तनाव रहेगा।
मिथुन राशि-आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। मनोरंजन और सौन्दर्य में इजाफे पर जरुरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नीध्पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।
कर्क राशि -आपकी राशि में ही चंद्रमा रहेगा। पैसों का दबाव थोड़ा कम हो जाएगा। आपको कुछ खास अनुभूतियां और पूर्वाभास हो सकते हैं, जो आपके लिए कारगर रहेंगे। परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती हैं। आपके सामने अगर पिछले कुछ समय से कोई कठिन स्थित चल रही है, तो आज आप उसका सामना पूरे दृढ़ निश्चय से करेंगे। कुछ वादे और सौदे करने पड़ेंगे। किसी खास काम की तैयारी हो सकती है। सफलता दूर नहीं है। नौकरी में भी कुछ मामलों में सफल हो सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखमय स्थिति रहेगी। किसी व्यक्ति से फालतू बहस भी हो सकती है। कामकाज और सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। फालतू खर्चा भी हो सकता है। खुद पर कंट्रोल करें। किसी काम में ज्यादा ही समय, मेहनत और पैसा लग सकता है।
सिंह राशि -सिंह राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। अधिकारियों से मुलाकात होंगी। नई बातें सीखेंगे। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नए विचार आते रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा फायदा चाहते हैं तो दोस्तों और परिवार के सदस्यों से तालमेल बनाएं। नए विचार और तरीके आपको ज्यादा फायदा देंगे। कला, साहित्य और संगीत में रुचि होगी। सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से सिंह राशि वालों की दौड़-भाग बढ़ सकती है। गुस्सा भी आएगा। जिससे कुछ काम बिगड़ सकते हैं। खास मामलों में जोखिम लेंगे तो परेशान हो सकते हैं। फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी खास काम को अकेले निपटाने की कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका छूट भी सकता है।
कन्या राशि-रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊँचाई तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश न हों। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है।
तुला राशि -लोगों की मदद और सेवा करेंगे। कामकाज ज्यादा रहेगा। परिणाम आपको मिल जाएंगे। गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। नियम-कानून और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। आपका मन बहुत साफ रहेगा। सही योजना बनाएंगे और सही दिशा में आगे भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप सफल हो जाएंगे। आपको जो सलाह और जानकारी मिलेगी, वह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आप बहुत उदार रहेंगे। दूसरों की सहायता, समझौता करने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। नए काम शुरू हो सकते हैं। आज आपके आसपास और साथ के लोगों के काम निपटाने में आपके खास काम भी अधूरे हो सकते हैं। कुछ काम योजनाओं के अनुसार नहीं होने से मूड ऑफ हो सकता है। आप पर जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेगी।
वृश्चिक राशि-आपको जल्द-से-जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। आपको बच्चों या खुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफी नीचे जा सकता है, जिसके चलते आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। परेशानियाँ जीवन का ही हिस्सा हैं, लेकिन आज के दिन आपकी शादीशुदा जिन्दगी को बहुत मुश्किल हालात से गुजरना पड़ सकता है।
धनु राशि -कोई आपको अपनी गोपनीय बात बता सकता है। उसे दबा कर ही रखना होगा। जीवनसाथी या किसी और बेहद करीबी व्यक्ति के साथ आपकी लंबी बातचीत भी हो सकती है। इससे आपका मन भी हल्का हो जाएगा। बिगड़े रिश्तों में सुधार करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। पुराने किसी निवेश या अच्छे काम पर विचार करें। आज आप फालतू खर्चा कम करने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला करना पड़ सकता है। आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। संभलकर रहें। मन में किसी तरह का शक भी रहेगा। फालतू लोगों और ऐसे ही कामों में आपका समय भी खराब हो सकता है। एक तरफा सोच परेशानी में उलझा सकती है। खुद को धोखा देने से बचें और झूठे गर्व से भी दूर रहें। वाणी पर संयम नहीं होने से नए दुश्मन बन सकते हैं।
मकर राशि-आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। संबंधियों से मुलाकात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
कुंभ राशि – खुले मन और ईमानदारी से काम करें। अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आप आगे बढ़ेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती हैं। आज आपके सामने रिश्तों और पार्टनरशिप के कुछ मसले बहुत खास रहेंगे। समझदारी से काम लें। इन्हीं संबंधों के दम पर आज आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी तनावपूर्ण रिश्ते को आज आप सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे। जीवनसाथी की इच्छाएं भी पूरी करने की कोशिश रहेगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता भी मिलेगी। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से बहस हो सकती है। गुस्से में किसी से कुछ न बोलें। चुप रहने की कोशिश करें। पुरानी समस्याएं और उलझ भी सकती हैं। किसी भी मामले में बड़ा रिस्क न लें। अपने काम पर पूरी तरह देना आपके लिए बहुत हद तक चुनौतीपूर्ण रहेगा। जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। दबाव में काम करना पड़ सकता है। वाहनों से सावधान रहना होगा।
मीन राशि-मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह खुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।