दिन : 6 जनवरी शनिवार 2018
मेष राशि- आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। इसका सकारात्मक नतीजा आपको मिल सकता है। योजनाएं पूरी होंगी। आज आप किसी खास परिस्थिति को संभालने में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी। साथ के कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे।बहुत ज्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुँचा सकती है। इन दिक्कतों से बचने के लिए अपने जज्बात काबू में रखें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी जरूरतों को नहीं समझते हैं। लेकिन जरूरत दूसरों में बदलाव लाने की नहीं, बल्कि खुद में बदलाव लाने के लिए ईमानदार कोशिश करने की है। खुद को किसी भी गलत और गैर-जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए।
वृष राशि- अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। किसी की मदद भी करनी पड़ेगी। जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में सफल रहेंगे। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। कोई भी काम पूरे मन से करें। परिवार और पैसों के मामलों में आज आप बिजी रहेंगे। मकान, भवन, भूमि, प्लॉट खरीदने का मन बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। पुराना पैसा भी मिलने के योग हैं। दिन भर किसी न किसी तरह की परेशानी, चिंता और तनाव हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। पैसों की चिंता भी हो सकती है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अनजाना डर परेशान करेगा। अपने काम में झूठ का उपयोग न करें। कोई बड़ा वादा न करें। बहुत ऊंची मांग करने से बनती बात बिगड़ सकती है।
मिथुन राशि- अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हँसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। संभव है कि दोस्त ही आपको गलत रास्ता दिखलाएँ। आज आप अपने प्रिय की बेजा मांगों को पूरा करने से बचिए। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। कभी-कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है। लगता है कि आपके लिए कुछ-कुछ वैसा ही दिन है। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है।
कर्क राशि- कुछ कामों से आपका कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार में अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। कुछ पुरानी समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। कोई कठिनाई आने पर शांति और धैर्य से काम लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे। किए गए कामों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। दूसरे लोगों को उसका क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। अधिकारी या निचले वर्ग के कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। जीवनसाथी का मूड भी अच्छा हो सकता है। संबंधों और सुविधाओं को लेकर मन में संदेह रहेगा। कुछ दोस्त और साथी आपके कामकाज में दखल दे सकते हैं। मदद करने की कोशिश में वे आपके काम भी बिगाड़ सकते हैं। आप जो भी कहेंगे या करेंगे उसमें किसी न किसी के साथ बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें और हो सके तो कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से भी बचें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाए हों। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नजरिए से समझ-बूझकर थोड़ा खतरा उठाया जा सकता है। चूके मौकों की वजह से डरें नहीं। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक्त के लिए भूलना पड़ेगा। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा खतरा मोल लेने से बचें। उबाऊ होती शादीशुदा जिन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की जरूरत है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।
कन्या राशि- आज आप वह काम निपटा सकते हैं, जो बहुत सावधानी से किए जाने वाला है। किसी बड़ी समस्या का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ मिल सकती है। आपके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है, जिसके कारण कई लोग आपसे बात करने की कोशिश करेंगे। आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय भी होंगे। आपको किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है। फालतू विवादों में उलझने से बचें। बहुत से काम ऐसे होंगे जो आप अपनी इच्छा से नहीं करेंगे। कुछ अनपेक्षित घटनाओं के कारण थोड़ा कन्फ्यूजन भी बना रह सकता है। सावधान रहें। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्चा भी कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना भी बन रही है।
तुला राशि- बेकार के खयालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें।
वृश्चिक राशि- मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। दिन भी बहुत अच्छा बीतेगा। सभी की निगाहें आप पर होंगी। फायदे के योग हैं। किस्मत से धन लाभ भी होगा। आप बहुत संवेदनशील भी होंगे और दूसरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। आपका कॉन्फिडेंस भी साफ दिखेगा और उससे सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। सामाजिक तौर पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन आपके फेवर में रहेगा। आपकी कोशिशें भी सफल रहेंगी। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। निवेश और बैंकिंग के मामलों के लिए दिन अच्छा है। कोई बात गोलमाल न करें। किसी दोस्त से अनबन भी हो सकती है, सावधान रहें। छिटपुट मामलों पर अनबन हुई, तो बात और भी बढ़ सकती है। आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।
धनु राशि- आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
मकर राशि- कठिन और पेचीदा सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड है, तो उन्नति के योग हैं। इनकम बढ़ेगी। दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव होने से आराम मिलेगा या आप खुश भी हो जाएंगे। कई तरह के नए अनुभव आपको हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। संतान से मदद मिल सकती है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे। कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढ़ने के लिए आप अपने राज उजागर न होने दें। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। मेहनत भरा दिन हो सकता है। आप कामकाज में बिजी रहेंगे। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। थकावट भी हो सकती है। आप कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है।
कुम्भ राशि- अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी जिंदगी मुश्किल बना सकते हैं। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
मीन राशि- आप पूरी तन्मयता और मेहनत से काम करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी से कोई नई बात या चीज सीख सकते हैं। कोई काम या काम की बात भी आपको पता चल सकती है। किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। आज बातचीत के जरिए उसका कोई समाधान निकाल सकते हैं। दूसरे की बात सुनने में भी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। पैसों की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। कोई टेंशन भी बढ़ सकती है। थोड़ी परेशानियां रहेंगी। पुराना क्लेश या विवाद भी हो सकता है। फालतू खर्चा हो सकता है। करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपकी मेहनत इतनी कारगर साबित नहीं होगी जितना आपने सोच है। कार्यक्षेत्र में भी रुकावटें आएंगी। सुख में भी कमी आ सकती है। कुछ पुराने दुश्मनों से आज आप उलझ सकते हैं। सुस्ती और आलस भी रहेगा।