उपचुनाव में फिर लहराया भाजपा का परचम, दिल्ली में केजरी की हार

modiii
-10 में से 5 पर भाजपा, दो पर कांग्रेस ने की जीत हासिल
-श्रीनगर में आज हुआ पुनर्मतदान
नई दिल्ली। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आठ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 पर अपना परचम लहराने में सफल रही। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के पहले इस जीत से भाजपा का हौसला बुलन्द है। जबकि वहीं कर्नाटक में कोंग्रेस की दोनांें सीटों पर कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त की वहीं श्री नगर लोकसभा क्षेत्र के लिए 38 बूथों पर आज पुनः मतदान हो रहा है।
 गौरतलब है कि 9 अप्रैल को असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन में उपचुनाव हुए थे। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर आम आदमी पार्टी के हरजीत सिंह को करारी शिकस्त देते हुए भाजपा-अकाली के मनिंदर सिंह सिरसा ने अपना परचम लहराया। आप पार्टी की जमानत तक जप्त हो गयी। भाजपा के उम्मीदवार मनिंदर सिंह सिरसा ने 14,652 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा को 52 फीसदी, कांग्रेस को 33 फीसदी और आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं। बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि अटेर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
10 विधानसभा सीटों का रिजल्ट
राजौरी गार्डन, दिल्ली- भाजपा
बांधवगढ़, मध्यप्रदेश- भाजपा
भोरंज, हिमाचल प्रदेश- भाजपा
भीमाजी, असम- भाजपा
धौलपुर, राजस्थान- भाजपा
नंजनगुड, कर्नाटक- कांग्रेस
गुंडलुपेट, कर्नाटक- कांग्रेस
अटेर, मध्यप्रदेश- कांग्रेस आगे
कांथी दक्षिण, पं. बंगाल- टीएमसी आगे
लिट्टीपाड़ा, झारखंड- जेएमएम आगे

Share

Leave a Reply

Share