कर्जमाफी के नाम पर किसानों से हो रहा है मजाक, योगी सरकार ने माफ किया 10-20 रुपये का कर्ज

yogi
-कई किसानों को 10 से लेकर 200 रूपये के कर्ज माफी के बट रहें है सर्टिफिकेट
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ प्रदेश को पटरी पर लाने के लिए पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं लेकिन उनके अधिकारी इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं। किसानों के कर्ज माफी व उनके हालात में सुधार के साथ 2022 तक दूगना आय करने वाली सरकार के दावें की पोल उनके ही अधिकारी ही खोल रहे हैं। सरकार एक ओर जहां किसानों के कर्ज माफी को लेकर प्रदेश में आये दिन कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बडे-बडे आयोजन कर बाट रही हैं। लेकिन जो कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बट रहे हैं वह किसी इन कर्ज से डूबे किसानों के लिए मजाक से कम नहीं है। कई किसानों को 10, 20, 50 या 100-200 रुपए की कर्जमाफी के सर्टिफिकेट दिए गए हैं।

kishan
प्राप्त जानकारी के अनुसार इटावा जिले के भर्थना तहसील के नगला भोली गांव के गरीब किसान जिलेदार सिंह ने बैंक से एक लाख रुपए कर्ज लिया था। गांव के लेखपाल ने कर्ज माफी का इन्हें सर्टिफिकेट तो दिया, लेकिन सिर्फ तीन रुपए का। इसी तरह से किसान राम सेवक जिस पर एक लाख रुपये का कर्ज था, उन्हें सिर्फ 10 रुपये 37 पैसे के कर्जमाफी का प्रमाणपत्र मिला है। ऐसे किसानों की लंबी सूची है, जिन्हें 10, 20, 50 या 100-200 रुपए की कर्जमाफी के सर्टिफिकेट मिले हैं। किसानों को समझ नहीं आ रहा कि वो करें तो क्या करें।

Share

Leave a Reply

Share