

विजय श्रीवास्तव
-आज 202 नये केस मिले
–5636 ने कोरोना से जीती जंग
-पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7167 पार
-एक्टिव मरीजों की संख्या 1402
-129 की हो चुकी है मौत अबतक
वाराणसी। जिला प्रशासन का कोरोना के रोकथाम को लेकर किया जा रहा प्रयास कारगर नहीं हो पा रहा है। पाॅजिटिव केसों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वैसे जहां तक कोरोना से जंग जीतने की बात की जाए तो 5636 लोंगो ने जंग जीत कर अपने घर भी पहंुच चुके हैं लेकिन इससे खुश होने की जरूरत कदापि नहीं है। आज भी डबल सेन्चुरी की पारी खेलते हुए कोरोना ने 202 लोंगो को अपने गिरफ्त में लिया। बुधवार को सुबह आई रिपोर्ट में ही 149लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 53 नए मामलों की पुष्टी हुई। इस तरह से बुधवार को दोनों रिपोर्ट को मिलाकर कुल 202 नए संक्रमित सामने आए हैं। वैसे 24 घंटे में कोई मौत की खबर नहीं आयी। वैसे अभी तक जिला में 129 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7167 हो गयी है। जबकि 5636 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1402 है।