
विजय श्रीवास्तव
-स्व. सुशील की स्मृति में महाबोधि इंटर कालेज में हुआ पौधरोपण
वाराणसी। महाबोधि इंटर कालेज सारनाथ के अध्यापक स्व. सुशील श्रीवास्तव की स्मृति में आपरेशन हरियाली के अर्न्तगत ग्रीन प्लाटून एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा आज संयुक्त रूप से कालेज परिसर में ही पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्व. श्रीवास्तव के परिवार के सभी सदस्यों सहित स्कूल के अध्यापकों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
उक्त अवसर पर महाबोधि इंटर कालेज सारनाथ के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘पूरे ब्रहमांड में पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जहा पर जीवन सम्भव है और इसके पीछे यहा पर उपलब्द्ध संसाधन है। इन प्राकृतिक संसाधनों में जल,वायु, अग्नि, हवा, मिट्टी शामिल है। पूरे ब्रहमांड में खासतौर से भारत एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो ऋषि-मुनियों की धरती रही है। ऋषि-मुनियों ने वृक्षों के नीचे बैठकर तपस्या किया, कंदमूल फल खाया और इन्ही वनौषधि से अपना इलाज किया और शतायु हुए। मैं इसी दृष्टी से वृक्षों को देखता हूॅ। वृक्ष हमारे लिए देवतुल्य हैं अगर वृक्ष नहीं होते तो पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होता। ठीक उसी प्रकार जैसे जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इस आधार पर हमें इस वसुंधरा पर अधिक से अधिक वृक्षों को लगाने की जरूरत है।’’
गौरतलब है कि स्व. सुशील भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे। अल्प आयु में ही उनका करोना के कारण निधन हो गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर स्मरण करते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। नीम और पीपल का पौधारोपण किया गया। स्व सुशील की पत्नी श्रीमती सुमन श्रीवास्तव, बेटी मानसी, बेटा पवन और उमेश श्रीवास्तव ने स्व. सुशील श्रीवास्तव के चित्र पर श्रद्धा सुमन चढाए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भंते सुमिथानंद थेरो, भंते धर्मप्रिय, उपप्रधानाचार्य गंगा राम सिंह यादव, ब्रहमदेव पांडेय, अनिल सोनकर, विनीता चौबे, अशोक सोनकर और अन्य शिक्षक, कर्मचारी के अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा के संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा, अजय यादव,डा.राजीव जायसवाल,अयन बोस, नीरज पांडेय, दिनेश मिश्रा, तथा ग्रीन प्लाटून के मजहरूद्दीन अंसारी तथा आरम्भ तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया।