
विजय श्रीवास्तव
-पत्नी के मॉडर्न ड्रेस व रहन सहन से था परेशान
– बेड पर पत्नी जबकि फर्श पर मिला पति का शव
चंदौली/वाराणसी। चंदौली के सैमसंग मोबाइल के डिस्ट्रिब्यूटर संजय क्वात्रा ने पत्नी संग अपने लाइसेंसी रिवालवर से घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक स्तर पर पारिवारिक तनाव व पत्नी के मार्डन से उपजे कलह के चलते पति ने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टaमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली के अफीम कोठी रोड में सैमसंग मोबाइल के चंदौली के डिस्ट्रीब्यूटर संजय क्वात्रा का अपना मकान है। आज दोपहर में संजय ने अपनी लाइसेंसी गन से पत्नी सोनिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसियों का कहना है कि उनके पास सब कुछ होने के बाद आये दिन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। संजय अपने पत्नी सोनिया के चाल चलन, मार्डन कपउे व हाई-फाई महिलाओं के बीच उठने बैठने से परेशान था। जिसके चलते इस तरह का कदम उठाया। पत्नी का शव जहां बेड पर पडा मिला वहीं संजय का फर्श पर पडा मिला। दोनों के 2 बच्चे भी हैं, जो अभी छोटे हैं।
इस सन्दर्भ में एसपी संतोष सिंह ने बताया, बेड पर चाय और खाना पड़ा हुआ मिला है। ऐसा लगता है कि खाना खाते समय दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच संजय ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मार ली। घर में लगा सीसीटीवी स्क्रीन पर ऑन मिला है। कुछ डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे।