
समाचार डेस्क
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच चक्रवाती तूफान ने भी अब अपना विध्वसंक रूप ले लिया है। इस चक्रवाती तूफान ने देश के 6 राज्यों मेें भूचाल ला दिया है, इन राज्यों के तटीय इलाकों में अफरातफरी का माहौल है। ताकते नामक यह चक्रवाती तूफान इस वक्त मुंबई के पास समंदर में एक्टिव है, जिसकी वजह से मुंबई और आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
मुंबई में आज दोपहर 2 बजे तक इस महातूफान का सबसे ज्यादा असर होगा
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज दोपहर 2 बजे तक इस महातूफान का सबसे ज्यादा असर होगा। इस चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई हवाईअड्डे का परिचालन 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा।