

विजय श्रीवास्तव
-चीन को मोदी सरकार का झटका
-इससे पूर्व भी मोदी सरकार ने चीन के कई एप्स को बन्द कर चुकी है
नई दिल्ली। चीन के बार्डर पर आए दिन तनाव पैदा करने पर भारत सरकार एक फिर एक्शन में दिख रही है। मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए चीन के 43 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि भारत की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए ये एप्स खतरनाक है जिसको देखते हुए मोदी सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया गया है। भारत सरकार ने अलीबाबा वर्कबेंच, अली पे कैशियर, डिलीवरी ऐप लालमोव इंडिया, स्नैक वीडियो जैसे ऐप को बैन करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पहले भी कई ऐप्स पर पाबन्दी लगा चुकी है। इतना ही नहीं इस बार भारत में दीपावली पर चीन निर्मित झालर का भी लोंगो ने बहिष्कार किया, जिससे चीन को करोडो की चपत लगी। एक बार फिर भारत सरकार के एक्शन में दिख रही है। वैसे इस बार जिन 43 ऐप्स को बैन किया गया हैं वो ऐप्स कम पॉपुलर हैं। भारत की रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए मोदी सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया है।