
-एक्शन में योगी आदित्यनाथ के मंत्री
-सुबह दफ्तर पहुंच 10 बजे के बाद लगाया गेट पर ताला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ जहां पूरे एक्शन में हैं वहीं उनके मंत्री गण भी पूरे एक्शन में आ गये हैं। आज सुबह यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्रालय के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। 10 बजते ही शाही ने दफ्तर का गेट बंद करवा कर चाभी अपने पास रख ली। उनके इस कदम से कार्यालय के अन्दर व बाहर अफरातफरी मच गयी।
गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार बनने के बाद सभी कर्मचारियों को दफ्तर में समय से आने के निर्देश दिया था। इसी बात की पड़ताल करने सूर्य प्रताप शाही आज कृषि मंत्रालय पहुंच गए। दफ्तर में आधे से भी कम कर्मचारियों की मौजूदगी पर कृषि मंत्री ने नाराजगी जाहिर की. शाही ने दफ्तर में हाजिरी का हिसाब भी मांगा। अब गैरहाजिर व समय से नहीं पहुचने वालें कर्मचारी पर मंत्री महोदय क्या कार्रवाही करते हैं यह देखने वाली बात होगी।