जौनपुर : गोली चलाने वाले बदमाश 48 घंटे में पुलिस के गिरफ्त में

पंकज तिवारी
जौनपुर। 5 सितम्बर की रात को घर के सामने सो रहे इन्द्रसेन सिंह को जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले बदमाश को पकड कर आज हवालात में डाल दिया। पुलिस ने आज दोंनो बदमाशां को आज सुबह छितौना रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 5-6 की मध्यरात्रि केराकत कोतवाली के ग्राम मुरारा में इन्द्रसेन सिहं अपने घर के बाहर सो रहे थे तभी आरोप है कि जान से मारने की नियत से अभियुक्तों प्रभु सत्यदेव सिंह पुत्र स्व० जनार्दन सिंह व निरंजन सिंह पुत्र प्रभु सत्यदेव सिंह नि० ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ने गोल मार दिया। जिसपर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए 48 घंटे में ही दोंनो बदमाशां को थाना केराकत जनपद जौनपुर ने आज सुबह करीब भोर में 02.45 पर वाराणसी जाते समय छितौना रेलवे क्रासिंग के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोंनो बाहर भागने के फिराक में थे। सम्बंधित धारा लगाते हुए चलान किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी कोतवाली त्रिवेणी लाल सेन, उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना केराकत जौनपुर, का0 प्रभाकर यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर, का0 देवेन्द्र पाल थाना केराकत जनपद जौनपुर रहें।

Share
Share