जौनपुर : ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

पंकज तिवारी
-दिव्यांग जनों से कोई भेदभाव नही रखना चाहिए : डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद
-23 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का किया गया वितरण

जौनपुर (गौराबादशाहपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर दिव्यांग जनों के लिए ट्राई साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयेजित किया गया। जिसमें विकासखण्ड क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद रहे।
गौरतलब है कि ब्लॉक मुख्यालय पर दिव्यांग जन सशक्ति करण विभाग की एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद रहे। डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम में दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कभी भी दिव्यांग जनों से कोई भेदभाव नही रखना चाहिए। बल्कि उन्हें सदैव अधिक सम्मान और स्नेह देकर उनका उत्साह वर्धन करना चाहिए। जिससे उनके मन मे यह पीड़ा न हो कि वह दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं से दिव्यांग जनों का हमेशा मदत करने का कार्य किया गया है।


कार्यक्रम संबोधन के बाद विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा विकासखण्ड क्षेत्र के 23 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 3 को व्हील चेयर व 6 दिव्यांगों को बैसाखी वितरित किया गया। ट्राई साइकिल, व्हील व बैसाखी पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ रवि कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना, एडीओ कॉपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता व समस्त ग्राम ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।

Share
Share