ज्योतिष: अपने राशि के हिसाब से जाने अपना भाग्य
मेष -आज का दिन अच्छा रहेगा। अधिकतर काम पूरे होने से आप खुश हो जाएंगे। जो प्लान करेंगे उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। थोड़ा धैर्य रखें। अपने काम से काम रखें। अपने मन की बात, दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। वे आपकी मदद भी करेंगे। आज आप बॉस के सामने अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। वेतन वृद्धि को लेकर आपके दिमाग में कई तरह के विचार आ सकते हैं। जो कर रहे हैं, उस पर डटे रहें, तो फायदा होगा। धन लाभ भी हो सकता है।
वृष -गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा है। पिछले दिनों की मेहनत से आपको किस्मत का साथ मिलेगा और काम भी पूरे हो जाएंगे। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों में आगे बढ़ने का समय है। आपकी पहचान और हैसियत बढ़ सकती है। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। बहुत ही सोच-विचार कर के कोई बड़ा फैसला लें। संतुलन और अनुशासन लगातार रखें। आमदनी बढ़ सकती है। सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ रहेगा। उत्साह भी भरपूर रहेगा। किसी दोस्त के लिए आप बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों से मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। आप अपने काम योजना बना कर पूरे कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपके लिए सुखद रहेगा। कामों को लेकर आप समर्पित रहेंगे। माता-पिता से भी मदद मिल सकती है।
मिथुन -मन की बात कहने और दूसरों से बातें करने में भी आपको पूरी रुचि रहेगी। बीती बातें मन में चलती रहेंगी। दिन में आपको कुछ सुखद अहसास भी होंगे। किसी काम के लिए आपकी एप्लीकेशन मंजूर हो सकती है। आप यात्रा की योजना बना सकते हैं। अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें। बस समय के साथ चलते रहें। दूसरों की मदद भी करनी होगी। इन मामलों को अपने स्तर पर आसानी से सुलझा सकते हैं। आज किसी नई बात या किसी छिपी हुई बात का पता लगाने में भी आप सफल रहेंगे। मनोरंजन का मौका मिल सकता है।
कर्क -मन की बात किसी से शेयर करने की इच्छा रखेंगे। धन संबंधित काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से आपको फायदा हो सकता है। पैसों के मामलों में किसी तरह की मदद की जरूरत है, तो आज आसानी से मिल जाएगी। मन बहुत सक्रिय रहेगा और आपको किसी अच्छी घटना के इशारे भी मिल जाएंगे। भावुकता भी ज्यादा रहेगी। नेगेटिव विचार दूर होंगे। सामने आ रहे अवसरों का प्रयोग करें। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकता है। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती है। परिवार की मदद मिलेगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सलाह जरूर कर लें।
सिंह -सोचे हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। अपने सारे विकल्पों पर विचार करें। आप दूसरों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस के लोगों के साथ कोई प्लानिंग भी हो सकती है। किसी भी स्थान पर खुद को अच्छे से प्रजेंट करने में सफल रहेंगे। खुद का विश्लेषण कर सकते हैं और खुद में कुछ अच्छे बदलाव भी लाने की इच्छा रखेंगे। नए विचार और नए ऑफर्स भी मिलेंगे। जो भी काम है वो समय से पूरे होंगे। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा। खुद का विश्लेषण कर सकते हैं और खुद में कुछ अच्छे बदलाव भी लाने की इच्छा रखेंगे। नए विचार और नए ऑफर्स भी मिलेंगे। जो भी काम है वो समय से पूरे होंगे। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा।
कन्या -लोगों की मदद करने में आपको आनंद आएगा। अपनी जिम्मेदारियों का अहसास भी होगा और उनको अच्छी तरह निभा लेंगे। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। लोग आपसे खुश रहेंगे। कुछ जरूरी मामलों पर आपको गंभीरता से विचार करना होगा। ऑफिस के किसी काम में अपने साथ के लोगों से भी आगे निकल सकते हैं। किस्मत से पूरा होता काम आपको खुशियां देगा। सफलता का पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। आपको अनजाना सहयोग भी मिल सकता है। दूसरों की मदद करें, दूसरों से मीठा बोलें।
तुला -आर्थिक मामले में सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको कई मौके मिल सकते हैं। धैर्य जरूर रखें। कॉन्फिडेंस के साथ बढ़ें। कोशिशों से आप अपने लिए कुछ नए अवसर पैदा कर सकते हैं। ज्यादातर कोशिशों से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। खुद पर भरोसा रखें। कोई गोपनीय बात भी आज आपको पता चल सकती है। उसे मन में ही रखें। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। कोई प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है। किसी को प्रपोज करते हैं, तो उसे स्वीकार किए जाने की संभावना भी है। किसी खास व्यक्ति के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार रहेंगे। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
वृश्चिक -बहुत सारे कामकाज निपटाने के लिहाज से दिन आपके लिए खास है। लोग आपसे सलाह लेंगे और आप शांत और सौम्य अंदाज में उनकी मदद करेंगे। आप पूरे मन से अपने कामों में लग जाएंगे। गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा होने से आपकी राशि के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। जो भी उलझे हुए काम बचे हैं, सब सुलझ जाऐंगे। सही ढंग से विचार करके ही कोई योजना बनाएं। पुराना काम निपटाने के लिए आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य रखें। हर काम को ध्यान से करें। प्रेमी के साथ समय बीतेगा आप पूरे मन से अपने कामों में लग जाएंगे। गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा होने। जो भी उलझे हुए काम बचे हैं, सब सुलझ जाऐंगे। सही ढंग से विचार करके ही कोई योजना बनाएं। पुराना काम निपटाने के लिए आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य रखें। हर काम को ध्यान से करें।
धनु -अपने लक्ष्य को लेकर बहुत मेहनत कर सकते हैं। धन लाभ होने के पूरे योग हैं। नया बिजनेस, पार्टनरशिप और रोमांस के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। जो भी फैसला लें, उससे पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ जरूर होगा। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। जो भी फैसला लें, उससे पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ जरूर होगा। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
मकर -आपके लिए दिन अच्छा है। बहुत से कामों में मन लगेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करेंगे। जिस काम में आप अपनी मेहनत लगाएंगे, उसके बहुत अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। अपोजिट जेंडर की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। चाहे वो लव लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हो। पैसों की स्थिति में बदलाव के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। जिस काम में आप अपनी मेहनत लगाएंगे, उसके बहुत अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। अपोजिट जेंडर की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। चाहे वो लव लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हो। पैसों की स्थिति में बदलाव के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।
कुंभ -गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। आप योजनाएं बनाएं और उस पर काम करना भी शुरू कर दें। आपके पास रोजगार नहीं है, तो भी आप किसी न किसी आमदनी का जरिया खोज लेंगे। नए विचार आपके मन में आते रहेंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मकता दोनों बहुत अच्छी स्थिति में है। खुली बातचीत आपको अच्छे मौके दे सकती हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जरूरी कामकाज के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
मीन -जिन छोटी-मोटी चीजों की इच्छा करेंगे, वह पूरी होती जाएंगी। गोचर कुंडली के लाभ भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ रहेगा। दिन यादगार भी हो सकता है। उत्साह रहेगा। किसी योजना या परेशानी का समाधान मिल जाएगा। कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार भी साबित हो सकता है। आपको जरूरत के समय किसी न किसी की मदद भी मिल जाएगी। किए गए कामों से पूरा फायदा भी मिलेगा। कर्जे से छुटकारा पाने की कोशिश सफल हो सकती है। संकोच और घबराहट खत्म हो सकती है। बिजनेस में भी फायदे के योग हैं।