दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद का निधन

imama

आलोक कुमार
-मुम्बई में आई थी अपना कराने इलाज
-500 से 250 किलोग्राम तक हुआ था वजन
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद आखिरकार जिन्दगी की दोैड हार गयी। अबू धाबी में इलाज के दौरान सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। मालूम हो कि कुछ महीने पहले इमान इलाज के लिए मुंबई आई थीं और यहां लगभग तीन माह तक उसका इलाज भी चला। इस दोैरान उसका वजन 500 किलो से घट कर 250 तक हो गया था। एक हफ्ते पहले ही उसने अपना 37वां जन्मदिन भी मनाया था। इमान वैसे मिस्त्र की रहने वाली थीं।
अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि किडनी के काम बंद कर देने और दिल संबंधी बीमारियों के कारण इमान की मौत हुई। इमान को 20 डॉक्टरों की टीम के तहत रखा गया था। वे उसके मेडिकल कंडीशन पर नजर रखे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमान को बचपन से थायरॉयड था। इसके चलते एक वक्त में उनका वजन 250 किलो हो गया था। कुछ महीने पहले उन्हें इलाज के लिए मुंबई के सैफी हॉस्पिटल लाया गया था। इमान को एयरलिफ्ट कर लाया गया था। उसे प्लेन से क्रेन से उतारा गया था। क्रेन से उतार कर ट्रक में रखा गया था। उसी से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। 25 साल से बिस्तर पर रहने के कारण उनके पैरों की मसल्स काफी कमजोर हो गई थीं। इसके कारण उसका भी इलाज चल रहा था। इमान को नींद की भी समस्या थी। भारत आने से पहले वो सिर्फ एक घंटे ही सो पाती थीं।

Share

Leave a Reply

Share