ब्रेकिंग न्यूज : लड़की का अपहरण कर ले जा रहे मनचलों की धुनाई कर कार को लगाई आग

car
-आक्रोशित भीड़ ने मनचलों की जमकर धुनाई कर सौंपा पुलिस को
-दिल्ली के रोहणी इलाके की शनिवार की रात की घटना
नई दिल्ली। लाख कोशिश के बाद भी देश की राजधानी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं हो पा रही है। सरकार बराबर दावें पर दावें करने के पश्चात बदमाशों व मनचलों के हौसले पूरी तरह बुलन्द है। एक बार फिर बीती रात को हौसलाबुलंद मनचलों ने एक लड़की को जबरन बैठा कर अपहरण करने की कोशिश की लेकिन कुछ जागरूक लोंगो के चलते जहंा लड़की की इज्जत बच गयी वहीं गुस्साई भीड़ ने जहां मनचलों की जमकर धुनाई की वहीं जिस कार में बैठा कर मनचले लड़की को भगा कर ले जा रहे थे उसे आग के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके में सरेआम शनिवार रात कार सवार दो मनचलों ने इलाके से गुजर रही एक लड़की को अगवा कर लिया। यह संयोग था कि अपने बचाव के लिए लड़की की चीख-पुकार सुनकर उनके पीछे चल रही कार में सवार युवकों को किसी अनहोनी का शक हुआ। कार के अन्दर हाथापाई होते देख उन्होंने फौरन मनचलों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने मनचलों की कार को ओवरटेक कर रूकवाया और जब लड़की ने पूरा वाकया बताया तो युवकों ने उनकी जमकर पिटाई की। इसी बीच काफी लोग वहां जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने भी मनचलों को कड़ा सबक सिखाया। गुस्साए लोगों ने उनकी कार को आग के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Share