बुद्ध की उपदेश स्थली में किया केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने योगभ्यास

aaaaaaaa
(विजय श्रीवास्तव)
-बीए के पाठ्यक्रम में अब पढ़ाया जायेगा योग
-हजारों लोंगो ने एक साथ किया योगाभ्यास
-भाजपा सहित कई संस्थाओं ने लिया भाग
वाराणसी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज आस्था व तपस्या की तपोभूमि सारनाथ में आज केन्द्रीय संचार व रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज हजारों लोंगो के साथ योगभ्यास किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा उत्तरी विधानसभा के साथ प्रादेशिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, कासबा आर्गेनिक, ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीज संस्था व महाबोधि सोसायटी आफॅ इण्डिया सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

yoga3
मूलगंध कुटी विहार परिसर में आयोजित वृहद योग शिविर में मनोज सिन्हा ने लगभग एक घंटा तक विभिन्न योग क्रियाओं को किया। इस दौरान शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक रवीन्द्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान योग गुरू विजय शंकर मिश्र ने उपस्थित जनसमुदाय को जहां योगभ्यास कराया वहीं ब्रहृमाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की योगप्रशिक्षिका ब्र.कु. तापोसी बहन ने राजयोग कराया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि योग आज हर व्यक्ति की आवश्यकता बन चुकी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से आज 150 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने अब योग को बीए के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विश्वद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में भी इसे शामिल करने पर विचार कर रही है।  आज भारत सहित विश्व में कई देशों में योग के प्रचार-प्रसार के साथ शोध व अध्ययन-अध्यापन पर कार्य किया जा रहा है। जिससे आज लोग तमाम बिमारियों से निजात पा रहे हैं।

yoga4
उक्त कार्यक्रम का संचालन कासबा आर्गेनिक के अरविन्द लाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सारनाथ मंडल अध्यक्ष अवधेश राय ने किया। इस दौरान प्रादेर्शिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, ब्रहृमाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की निदेशिका ब्र.कु. सुरेन्द्र दीदी, प्रबंधक ब्र.कु. दीपेन्द्र भाई, महाबोधि सोसायटी के भन्ते सुमितानन्द, भन्ते धर्मप्रिय, सत्यम सिंह,अजय जैन, मुरली सिंह, महाबोधि इन्टर कालेज के प्राचार्य डाॅ बेनी माधव, संजय कुमार,बृजेश गुप्ता, अनील पाण्डेय, कमलाकर श्रीवास्तव, सत्येन्द्र दूबे सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Share