भाजपा ने 8 जिलों में तैनात किए नये जिलाध्यक्ष, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

mmmmmm

विजय श्रीवास्तव
-वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
-प्रदेशध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने जारी की सूची
लखनऊ/वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण के तहत अभी भाजपा ने 8 जिलों की जिम्मेदारी के लिए नये जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने काशी और ब्रज क्षेत्र में भी नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर चुनावी शंखनाद फूक दिया है। प्रदेश पाण्डेय ने काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता महेश श्रीवास्तव को सौपी हैं वहीं ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी रजनीकान्त माहेश्वरी होंगे। मालूम हो कि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले लक्ष्मण आचार्य के कंधों पर थी।

bjp 1

भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने अपने जारी सूची में आजमढ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जहां जयनाथ सिंह को दी है वहीं सिद्धार्थनगर की लालजी त्रिपाठी को दी है। इसके साथ ही मऊ में जिलाध्यक्षीय की कुर्सी जहां दुर्गविजय राय को वहीं अम्बेडकरनगर की जिम्मेदारी कपिल देव वर्मा को सौंपी गयी है। श्रावस्ती की बागडोर शंकर दयाल पाण्डेय को तो फतेहपुर की प्रमोद द्धिवेदी को। इसके साथ कानपुर ग्रामीण की अध्यक्षीय कुर्सी जहां सुशील कटियार को वहीं अलीगढ की जिम्मेदारी गोपाल सिंह को सौंपी गयी है।

bjp 2

24timestoday32

 

 

 

 

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Share