-संस्था ने बाटें मोबाइल, दी स्वास्थ्य पोषण व स्वच्छता पर जानकारी
वाराणसी। ममता संस्था द्वारा चोलापुर ब्लाक के अजीम जी प्रेम जी के सहयोग से किशोर स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता के ऊपर पियर मेंटर को जागरुक करके चोलापुर के 20 गांव में 40 पियर मेंटर को मोबाइल का वितरण किया गया तथा इन पियर मेंटर को मोबाइल ऐप्स राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में व किशोर-किशोरियों को मोबाइल किशोर एप्स के द्वारा जानकारी दी गयी।
इस दौरान किशोर किशोरी पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत ;पोषण, वृद्धि, विकास, लिंग व जेंडर, बाल विवाह, HIV/AIDS ,RTI/STI , गर्भधारण यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा इस मोबाइल एप्स के द्वारा किशोर-किशोरी में यौन प्रजनन स्वास्थ से संबंधित उनके मन में चल रही भ्रांतियां तथा उनके सवालों का जवाब वैज्ञानिक विधि द्वारा सही जानकारी प्रदान करने की सुविधा तय की गई है इससे हमारे किशोरों को यौन प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। जिसमे स्वास्थ्य विभाग से चोलापुर ब्लॉक के HEO गुँजन कुमार तथा MI divisional consultant पंकज श्रीवास्तव तथा SPM विनोद प्रधान द्वारा आये हुए किशोरों को मोबाईल वितरित किया गया, साथ ही किशोर विशेष ऐप के बारे में जानकारी दी गयी । इसके अलावा हमारे कार्यक्रम की प्रोग्रेस के बारे में जानकारी दी गयी व MI divisional consultant पंकज श्रीवास्तव ने गोली के वितरण के लिए उपस्थित लोंगो का सहयोग मांगा गया।