मोदी के संसदीय क्षेत्र में आज प्रियंका का आगमन, कांग्रेस में फूकेंगी जान

ब्यूरो डेस्क
-सीएए का विरोध करने वालों से मिलेंगी प्रियंका
-कांग्रेस पार्टी ने महासचिव के आगमन को लेकर जोरदार की है तैयारी

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिक कानून को लेकर जान फूकेंगी। उनका यह दौरा नागरिकता कानून के मुद्दे को और गर्म करना है। वैसे उनका दौरा विशेष रूप से जेल में बंद सीएए के विरोध में जेल में बंद लोंगो से मिलने के साथ बीएचयू के छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करना है।
गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई ट्वीटों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला था। 19 दिसंबर को सीएए प्रदर्शन के दौरान बेनियाबाग में धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो जेल से जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चैबे ने बताया कि प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई जिलों में जा चुकी हैं। इसी क्रम में वह वाराणसी आ रही है।
प्रियंका का संभावित कार्यक्रम
प्रियंका सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से सबसे पहले रामघाट जाएंगी। वहां कांग्रेस समर्थक एक महंत से मुलाकात कर बीएचयू के पीछे स्थित रविदास मंदिर पहुंचेंगी। यहीं पर छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। यहीं पर प्रियंका संपूर्णानंद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए निर्वाचित हुए एनएसयूआई के 4 पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकती हैं। इसके बाद संभव है प्रियंका बजरडीहा इलाके में उन परिवार से मिलने जाएं, जिनका 8 साल का मासूम बेटा हिंसा के दौरान कुचलकर मारा गया था। उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे प्रियंका वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Share
Share