म्यांमार बॉर्डर पर भारतीय सेना का नागा उग्रवादी कैंप पर हमला, कई तबाह

army-

-कई उग्रवादी के हताहत होने की खबर
-भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं
नई दिल्ली। म्यांमार बॉर्डर पर भारतीय सेना ने आज सुबह उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत आर्मी ने नागा उग्रवादियों के कैंप पर जोरदार हमला बोला। इस भारतीय ऑपरेशन में कई उग्रवादी हताहत भी हुए हैं लेकिन उनका सही आकडा अभी प्राप्त नहीं हो सका है। इसमें भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस हमले से NSCN(K) कैडर के उग्रवादियों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन करीब सुबह 4.45 बजे किया गया। भारतीय सेना ने साफ किया कि यह ऑपरेशन म्यांमार में घुसकर नहीं किया गया है। सेना का यह ऑपरेशन असम-नागालैंड बॉर्डर के पास हुआ। सेना ने सुबह-सुबह ही इस ऑपरेशन को शुरू किया और लंगखू गांव के पास नागा उग्रवादियों पर हमला बोला। यह जगह भारत-म्यांमार बॉर्डर से करीब 10-15 किमी. दूर है। सुबह करीब पौने पांच बजे आर्मी और नागा उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसके बाद सेना ने उग्रवादियों को मार गिराया। अभी तक कितने नागा आतंकी मारे गए हैं इसका कोई आंकड़ा नहीं आया है।

 

Share

Leave a Reply

Share