
दिल्ली व्यूरो
-उच्च हिमालय में आए बर्फीले तूफान से बढ़ी मुसीबत
-वायु, सड़क एवं रेल परिवहन पर बुरा असर
-31 व 1 जनवरी को ओले व बारिस की संभावना
नई दिल्ली। पूरे देश में भीषण ठंड ने इन दिनों लोगो का जीना हराम कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों इस जानलेवा ठंड से छुटकारा के आसार नहीं है। इसी में उच्च हिमालय क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान के चलते जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के इलाकों में सर्दी ने स्थिति और भी बदतर कर दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में कोड रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
उच्च हिमालय क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान ने उत्तर पूर्व एवं मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी के रूप में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अभी तक जहंा यूपी में दो दिनों में ठंड से 59 से अधिक लोंगो की मौत की खबर है वहीं बिहार में बीते दो दिनों में 9 लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली में 1 डिग्री सेल्सियस के करीब पारा पहुंचने पर दिल्ली में कोल्ड कफ्यू की हालात है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में कल तापमान 1.7 तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस बार साल 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज किया गया है। दिल्ली में शनिवार को अरेंज अलर्ट जारी किया गया था। आने वाले 31 दिसंबर तक दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्तिथि में बना रहेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को उम्मीद है की दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी जिससे प्रदूषण के साथ साथ लगातार गिरते तापमान में भी सुधार देखा जायगा।
पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार के कई स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। साथ ही साथ उत्तर पश्चिम, पूर्वी एवं मध्य भारत के बड़े हिस्से मे 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी आशंका है। वहीं 30 दिसंबर के बाद अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। रविवार के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान और गिर सकता है।
अगर मौसम वेैज्ञानिकों की मानें तो उन्होंने एक तरह से चेतावनी देते हुए पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक कहा है कि एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर बना हुआ है। इसकी वजह से मौसम और खराब हो सकता है। उत्तर-पछुआ सर्द हवाओं की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से शीत लहर की चपेट में हैं। यही नहीं इन राज्यों के अधिकांश हिस्से कोहरे की चपेट में हैं जिसका सबसे बुरा असर वायु, सड़क एवं रेल परिवहन पर पडा है। रेलवे ने सैकडों ट्रेनेे को निरस्त कर दिया है वहीं कई फ्लाइट भी कोहरें के कारण कैंसिल कर दी गयी है।