-दीपक अग्रवाल होंगे वाराणसी के नए कमिश्नर
-के विजयेन्द्र पण्डियन को डीएम गोरखपुर बनाया गया है
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात 37 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। अब दीपक अग्रवाल वाराणसी के नए कमिश्नर होंगे। इससे पूर्व में श्री दीपक सहारनपुर कमिश्नर पद पर तैनात थे। वही वाराणसी मण्डलायुक्त पद पर तैनात नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास बनाया गया है।
सरकार द्धारा जारी सूची में आईएएस अफसर राजीव कपूर को अध्यक्ष पीकप, आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव वाणिज्यकर एवं मनोरंजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन, डॉ. अनूप चन्द्र पाण्डेय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर आयुक्त सचिव, संस्थागत वित्त एवं अध्यक्ष गौतमबुद्घनगर ग्रेटेन नोएडा के साथ-साथ अपर मुय सचिव औद्योगिक विकास विभाग तथा एनआरआई विभाग उत्तर प्रदेश शासन का पद भार अतिरिक्त रूप से दिया गया। राजेन्द्र कुमार तिवारी अपर मुय सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से हटाते हुए श्रम एवं नियोजन विभाग पर यथावत तैनाती दी गयी है। मुकुल सिंघल से अपर मुय सचिव एवं शहरी नियोजन विभाग का पद छीन गया। आलोक टण्डन को मुख्स कार्यपालक अधिकारी ग्रेटेन नोएडा का पदभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया गया। चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को मण्डलायुक्त सहारनपुर बनाया गया है। रविन्द्र नायक आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर बनाये गये हैं। रणवीर सिंह को प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी के पद पर बनाये रखा गया है। एसबीएस रंगाराव को मण्डलायुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। राजीव रौतेला को मण्डलायुक्त देवीपाटन बनाया गया है। के विजयेन्द्र पण्डियन को डीएम गोरखपुर बनाया गया है। सौया अग्रवाल को प्रबंध निदेशक केस्को के साथ साथ उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चन्द्रभूषण सिंह डीएम अलीगढ़ बनाये गये है। शिवाकान्त द्विवेदी को जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है। विशाख जी डीएम चित्रकूट बनाये गये हैं। राजेन्द्र प्रसाद जिलाधिकारी भदोई बनाये गये हैं। प्रांजल यादव मिशन निदेशक के साथ निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवा योजन भी बनाये गये हैं। कृष्ण करूणेश जिलाधिकारी बलरामपुर बनाये गये हैं। प्रमोद उपाध्याय जिलाधिकारी हापुड़ बनाये गये हैं। हेमन्त कुमार जिलाधिकारी अमरोहा बनाये गये हैं। नवनीत सिंह चहेल जिलाधिकारी चंदौली बनाये गये हैं। राकेश कुमार मिश्र विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा निदेशक गन्ना संस्थान के पद पर तैनात किये गये हैं। अमित कुमार सिंह डीएम सोनभद्र बनाये गये हैं। डा. रमाशंकर मौर्या डीएम हाथरस बनाये गये हैं। सुरेन्द्र विक्रम विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में तैनात किये गये हैं। भवानी सिंह खगारौत जिलाधिकारी बलिया बनाये गये हैं। सारिका मोहन विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन बनायी गयी हैं। शीतल वर्मा डीएम सीतापुर बनायी गयी हैं। अखिलेश कुमार मिश्र जिलाधिकारी पीलीभीत बनाये गये हैं। धीरज कुमार विशेष सचिव समाज कल्याण बनाये गये हैं। रमाकान्त पाण्डेय निदेशक राज्यकृषि उत्पादन मण्डी परिषद बनाये गये हैं। राघवेन्द्र विक्रम सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा शासन के पद पर तैनात किये गये हैं। वीरेन्द्र कुमार सिंह डीएम बरेली बनाये गये हैं। अमरनाथ उपाध्याय डीएम महाराजगंज बनाये गये हैं।