-महिला के शोर मचाने पर एस्कार्ट पुलिस ने लिया हिरासत में
-मुगलसराय जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की शुरू
चन्दौली। एक तो रेल के लेटलतीफी से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर महिलाआंे के लिए अब रेल का सफर सुरक्षित नहीं रहा। आए दिन चलती ट्रेन में छेडखानी की घटनाए रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब तो राजधानी जैसी ट्रेनें भी अकेली सफर करने वाली महिलाओ के लिए सुरक्षित नहीं रह गई हैं। नई दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में आधी रात को एक महिला के साथ छेडखानी की घटना होने से लोग हैरत में हैं। सबसे बडी हैरत की बात यह है कि आरोपी सामान्य कोई नहीं वरन एक सेना का सिपाही है। यह तो खैर रहा कि महिला के शोर मचाने पर जीआरपी हरकत में आयी और उसे हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नई दिल्ली से पटना जाने के लिए ट्रेन के बी-3 कोच में सवार हुई थी। उसकी सीट के बगल वाले बर्थ पर बिहार के सहरसा निवासी प्रकाश चैधरी सवार यात्रा कर रहा था। रात में 12 बजे ट्रेन इलाहाबाद से आगे बढ़ी। आधी रात होने की वजह से सभी यात्री सो रहे थे। तभी वह महिला के साथ छेडखानी शुरू कर दी। शुरू में तो उसने मना किया लेकिन हरकत बंद न होने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसपर दूसरे यात्री जग गये। महिला के शिकायत ट्रेन में कानपुर आरपीएफ एस्कार्ट के जवानों ने प्रकाश को हिरासत में लेकर इसकी सूचना मुगलसराय जीआरपी कन्ट्रोल रूम में दी। ट्रेन रात दो बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी कर्मी ट्रेन में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी मुगलसराय के निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि प्रकाश चैधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।