दिन बुधवार , 9 अगस्त 2017
वाराणसी। इंसान सदेैव आगे आने वाले पल को जानने के लिए आतुर रहता है। मेरा आज का दिन कैसा होगा, खर्च ज्यादा होंगे या कम होंगे। कहीं दुर्घटना तो नहीं होगी। कोई प्रियजन से भेट होगी या बिछुड़ने की स्थिति तो नहीं आयेगी। परिवार में बच्चे, पत्नी आदि का आज हमारें प्रति क्या रवैया रहेगा आदि-आदि बातें। कुछ इन्हीं सब चीजों को लेकर हम आपको प्रतिदिन आपके राशिफल के हिसाब से भविष्य के बारें में जानकारी ज्योतिष विशेज्ञयों से देंने को कोशिश कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे निश्चय ही आपको लाभ होगा और आप अपने दिन को और ठीक ठंग से और सुचारू रूप से जी सकेंगे।
राशिफल के हिसाब से अपना भाग्यफल जानें
मेष – आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी हद तक सफल होंगे। आज आप लोंगो को सन्तुष्ट कर सकेंगे। कामकाज आसानी से चलेगा। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो जाएंगे। दूसरों की मदद करने की खातिर थोड़ा त्याग करने के लिए तैयार रहें। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपके सोचने का तरीका आकर्षक रहेगा और काम करने का तरीका उससे भी ज्यादा अच्छा रहेगा। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लेंगे। सामने आने वाली हर स्थिति को आप बहुत अच्छे से समझ लेंगे। सिर्फ इच्छा शक्ति के दम पर आप लक्ष्य पूरा कर लेंगे। अपनी सफलता पर भी आपको गर्व होगा। किसी के साथ रिश्तों में भी बदलाव आ सकता है। संपत्ति की खरीदी-बिक्री की संभावना ज्यादा है। पैसों की वसूली के लिहाज से भी दिन अच्छा है। शारीरिक तौर पर सुस्ती महसूस होगी। आपको अपनी गलतियों पर अफसोस होगा। मेष राशि के लोगों को कुछ कामों में लोगों से सहयोग नहीं मिलेगा। इससे परेशानी होगी।
वृष – आज आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में लोंगेा का सहयोग मिलेगा। फायदा भी होगा। पैसों और करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप में मानसिक ऊर्जा भी बहुत रहेगी। इससे आपको नई चीजें सीखने को मिलेगी। अपनी जानकारी बढ़ाने में भी आपको मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। आपको खुश होने के मौके मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं और निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से आपको फायदा होगा। दिल की बात हर किसी से न कहें। कमजोरी भी महसूस करेंगे। फालतू खर्चा बढ़ेगा। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। संभलकर दिन बिताएं।
मिथुन – पॉजिटिव -चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में है। आपके काम पूरे होंगे। आप लगभग हर कोशिश में सफल रहेंगे। लोग आपकी ताकत और योग्यता से प्रभावित रहेंगे। करियर से जुड़ी चिंता भी आज खत्म हो सकती है। ऑफिस में मिले काम को साथियों में बांट दें। आज आप तनाव लेने से बचें। परिवार सहित कहीं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आपके कामों की तारीफ होगी। इनकम बढ़ सकती है। पद और मान-सम्मान भी मिलेगा। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। ज्यादा भोजन से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अपनी बात कहने में आपको परेशानी महसूस होगी। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। यात्रा के योग हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क – आज आपके लिए अच्छा दिन है। आपके नजरिए में बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई नया ऑफर भी आ सकता है। इसमें जोखिम तो है, लेकिन सफलता मिल जाएगी। आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। आपको अपने पारिवारिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। मन में नए विचार हैं और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। उन लोगों, स्थितियों और विचारों से दूर रहें, जो आपके लिए रुकावट बन रहे हैं। कोई भी फैसला लेने में थोड़ा दबाव या तनाव महसूस कर सकते हैं। आज लिए गए फैसलों में सावधान रहना होगा। शेयर बाजार या जमीन संबंधित मामलों में निवेश किया है, तो इनको लेकर आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। आज आप किसी भी तरह का नया कर्जा लेने से बचें। पैसों के मामलों में सावधान रहें। परेशानियों के साथ मेहनत भी ज्यादा रहेगी।
सिंह – आज आपका दिन अच्छा है। चंद्रमा आपकी राशि के सामने रहेगा। भविष्य के लिए बड़ी योजना बनाएं और महत्वपूर्ण कदम उठाएं। कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा खासा फायदा होगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी। आपको मिलने वाले प्रेम, सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में गहराई आएगी। ऑफिस में आपके विचारों को अधिकारी बहुत गंभीरता से लेंगे। अच्छी खरीददारी भी कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। दिन अच्छा रहेगा। आज लिए गए ज्यादातर फैसले फायदेमंद रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले खुद को आने वाली मेहनत के लिए तैयार रखें। चंद्रमा के अलावा दूसरे ग्रहों के कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ में खर्चा बढ़ेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों में नुकसान का डर भी रहेगा।
कन्या -आज आप द्वारा किया गया काम आगे चलकर बहुत फायदा दे सकता है। समझदारी से काम लेंगे, तो दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे विचार भी सामने आ सकते हैं। आपका भला चाहने वाला कोई आज आपको अचानक कोई गिफ्ट दे सकता है। काम पूरे होंगे। जिस विवाद का कोई हल नजर नहीं आ रहा था, उसमें सफल होने का मौका मिलेगा। किसी काम की जिद ही आपको सफलता दिलवाएगी। पैसा चाहे अपना हो या कंपनी का, पैसे के मामले में किसी भी तरह का जोखिम न लें। बिजनेस के सौदों में पैसों की स्थिति साफ नहीं हो पाएगी। आज आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। आपके पास कामकाज भी बहुत रहेगा। कुछ लोग किसी न किसी तरह आपके काम में रुकावटें डालते रहेंगे। किसी के साथ फालतू बहस में न उलझें। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ संबंधों में भी काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपका ध्यान बंटेगा और समय भी खर्च होगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध में अनबन की स्थिति बन सकती है। दुश्मनों से सावधान रहें। संतान को भी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
तुला –आज आपकी दिन भर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस कारण आप तरक्की करेंगे। आपके बनाए प्लान सक्सेसफुल रहेंगे। बिजनेस में फायदा होगा। उनको ध्यान से देखें-समझें और उनका फायदा उठाने के बारे में सावधानी से योजना बनाएं। दिन भर दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। विद्वानों के साथ लंबी चर्चा हो सकती है। भावनात्मक प्रगति आपके मन को संतुलित रखने में कारगर साबित हो सकती है। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने खास कामों पर ही ध्यान दें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसकी अनदेखी कर के आगे बढ़ जाएं। धैर्य रखें। शौक पूरे करने की इच्छा तेज रहेगी। आपको दूसरों की सहायता में काफी कोशिश और त्याग करना होगा। कुछ मामलों को लेकर मन में अस्पष्टता भी हो सकती है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी महसूस होगी। खान-पान में संयम रखें। कई दिनों से अटके या रुके हुए काम आज भी अधूरे रह सकते हैं।
वृश्चिक – आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किस्मत का साथ भी कुछ मामलों में मिलता रहेगा। घर परिवार को समय जरूर दें। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। समय बीत जाएगा। आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं। किसी न किसी तरह का डर आपके मन में रहेगा। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। काम पूरे न होने का अहसास भी आपको होगा। रोजमर्रा के काम जितने हों, उतने ही होने दें। कुछ नया न करें। कोई नया फैसला लेने से बचें। सावधान रहना चाहिए।
धनु –आज आप अपने को क्षमतावान समझेंगे । अपने स्वयं के महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। धन लाभ हो सकता है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति या अन्य करीबी व्यक्ति के बारे में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ बीता समय आनंददायक रहेगा। पैसों के जरूरी काम निपटा लें। किसी दोस्त से भी मदद मिल सकती है। पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा। आज आप ओवर कॉन्फिडेंस में आकर गलत फैसले भी ले सकते हैं। सावधान रहें। धनु राशि वालों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। सावधान रहें।
मकर –आज आपके आसपास का माहौल और आपका मूड दोनों बहुत व्यावहारिक रहेंगे। ज्यादातर बातों और हालातों को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने में आप सफल रहेंगे। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। नई चुनौतियां भी सामने आएंगी, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। अचानक दिमाग मे आने वाले आइडियाज पर आपको तुरंत एक्टिव होना पड़ेगा। काम-धंधे और निजी मामलों में आपके तेवर आक्रामक हो सकते हैं। किसी का अपमान न करें। खुद पर कंट्रोल करें। भाग-दौड़ भी ज्यादा रहेगी।
कुंभ – आज आपको अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद रहेगा। कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहेंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। आपके लिए ज्यादातर मामलों में दिन शुभ रहेगा।
मीन – आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को नाराज किए बिना भी अपनी बात रख सकते हैं। थोड़ा-बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें। मन लगाकर और धैर्य से काम करेंगे तो समस्याएं सुलझती जाएंगी। किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। नए दोस्त बनेंगे। किसी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा। इससे आपका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। बहस शुरू होने के पहले ही दूर हो जाएं। बोलने और अपने विचार जाहिर करने में समस्या महसूस करेंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। समय जैसे बीतता है, बीत जाने दें, बस किसी से फालतू न उलझें। दौड़-भाग भी ज्यादा रहेगी। यात्रा का योग बन रहा हे। कुछ काम एक साथ सामने आ सकते हैं। इससे आप परेशान रहेंगे।