दिन गुरूवार, 10 अगस्त 2017
वाराणसी। हर आदमी आने वाले कल के सुखद भविष्य के लिए परेशान रहता है। वह जानना चाहता है कि हमारें आगे आने वाले पल में क्या होने वाला है, हम क्या करे कि धनवाद बन जाये, क्या करें कि हमारा यश हो जाये। क्या करें कि हमारें परिवार में सुख शान्ति स्थापित हो सके। इसके लिए वह अपने भाग्य को जानना चाहता है, हम आपके उसी आने वाले पल को लेकर राशि के हिसाब से जानकारी देने का प्रयास करते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद यह भी परम सत्य है कि कर्म की प्रधान है। कर्म से बहुत कुछ बदला जा सकता है। हाॅ उसमें कभी-कभी भाग्य का साथ भी जरूरी है। कुछ इन्हीं सब चीजों को लेकर हम आपको प्रतिदिन आपके राशिफल के हिसाब से भविष्य के बारें में जानकारी ज्योतिष विशेज्ञयों से देंने को कोशिश कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे निश्चय ही आपको लाभ होगा और आप अपने दिन को और ठीक ठंग से और सुचारू रूप से जी सकेंगे।
राशिफल के हिसाब से अपना भाग्यफल जानें
मेष – साहस और पराक्रम से नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। भूमि, भवन और सुख प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक यात्रा लाभकारी रह सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। इंटरव्यू दे रहे हैं तो नपे-तुले जवाब ही दें। पैसे और परिवार के मामलों पर पूरा ध्यान रहेगा। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आप कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे। परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए कारगर नहीं रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान भी मोल न लें। समस्याएं खत्म होने में थोड़ा समय लग सकता है। कामकाज में कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे आपकी परेशानियां बढ़ने की संभावना है।
वृष – जीवन में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा। कार्य की अधिकता चिड़चिड़ा बना देगी। आर्थिक परेशानी चिंता का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखना आपके आज जरूरी है। जीवन के कई क्षेत्रों में स्थितियां अब गति पकड़ने लगेंगी। आप धैर्य और संयम रखें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो जाएगा। लोन से जुड़े कामकाज पूरे हो जाएंगे। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। इनकम और फायदे की स्थिति बनी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। किसी तरह का कर्जा चुकाने में आप व्यस्त रहेंगे और परेशान भी हो सकते हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ हो सकती है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ आसानी से नहीं हो पाएगा। आप पैसों और फायदे के चक्कर में गैरकानूनी या अवैध काम करने का भी मन बना सकते हैं।
मिथुन -आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। पूर्ण रुचि और लगन से कार्यों में सफलता। मनोबल बना रहेगा। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी संभव। आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से ही कोई काम शुरू कर सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। आप ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे, जिससे दिनचर्या बदल सकती है। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है।किसी की नकल करेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है। बिना बात किसी पर भड़क सकते हैं। इससे आपकी इमेज पर ही बुरा असर पड़ेगा। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपका नुकसान हो सकता है।
कर्क -संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपकी सहमति से कार्य क्षेत्र में बदलाव। उच्च शिक्षा पूर्णता की ओर। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है या आप उनसे मिल भी सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे।बड़ा खर्चा करने के पहले सोच-विचार कर लें। कामकाज निपटाने में कोई समस्या या रुकावट आ सकती है। आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कामकाज में रुकावटें आएंगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। इससे आपके डेली रूटीन पर असर पड़ेगा। कुछ मामलों में आज आप लोगों से उलझ भी सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। इससे आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। ठीक से सोचे-समझे बिना कोई बात कहने से आप उलझन में फंस सकते हैं।
सिंह- किसी को भी कोई आश्वासन न दें। कर्म करें। भाग्य के भरोसे न बैठें। जरुरी कार्यों को समय पर पूर्ण करें। दोस्तों में विवाद और बहस हो सकती है। पार्टनर से भी सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। कोई पुराना साथी या दोस्त आपसे बातचीत कर सकता है। बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आपके काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। नई डील हो सकती है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। व्यापारिक यात्रा पर भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है।आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं। कहीं- कहीं आप संकोची भी हो जाएंगे। किसी से कोई बड़ा वादा न करें। ऑफिस में किसी के साथ कोई असहमति या अनबन हो सकती है।
कन्या -किसी को भी कोई आश्वासन न दें। कर्म करें। भाग्य के भरोसे न बैठें। जरुरी कार्यों को समय पर पूर्ण करें। दोस्तों में विवाद और बहस हो सकती है। किसी नजदीकी दोस्त से खुली बात करें तो आपको राहत मिल सकती है। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। आपके सोचे हुए काम भी आज पूरे हो जाएंगे। लोगों के बारे में आपको कुछ बहुत रोचक बातें भी पता चल सकती है। लोगों और चीजों को एकजुट करके काम कराने में आप सफल रहेंगे। बेरोजगार हैं, तो अपनी दावेदारी जताने में जरा भी देर न करें। अपनी हालत को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। कामकाज और थोड़ी उलझी हुई स्थितियां जरूर सामने आएंगी। आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। आज आप दुश्मनों पर भारी रहेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाहन से भी सावधान रहें।
तुला -मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मान सम्मान बना रहेगा। साझेदारी से व्यापारिक लाभ। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूर्ण करेेंगे। शुभ संदेश मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। काम-धंधा और नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। संतान आपको सहयोग करेगी और आपको धन लाभ होगा। साझेदार से बड़ा फायदा मिल सकता है।कामकाज और जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेगी। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। परिवार में किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
वृश्चिक – जरुरी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। मित्रों से चली आ रही अनबन दूर होगी। मानसिक सुख बढ़ेगा। संतान की चिंता दूर। कोई महत्वपूर्ण इंसान आपकी खासियत को पहचान लेगा। आपको मदद मिलती रहेगी। माता से प्रेम बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। माता के प्रभाव से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। जिससे आप आगे बढ़ेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। पैसों के मामलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। मौज-मस्ती का मन भी होगा। अपने मन की और अपने फायदे की बात कहने में आप जरा भी संकोच नहीं करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको फायदा होगा।पारिवारिक जीवन में अपने ऑफिस की समस्याओं को शामिल न करें। फालतू खर्चा होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें। आपको बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। कोई प्रेम-प्रसंग है, तो उससे जुड़ी कोई स्थिति उलझ सकती है। इससे निपटने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। कोई शारीरिक परेशानी भी हो सकती है।
धनु – प्रतिभागियों को विशेष लाभ के आसार। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति। प्रमोशन में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार।दोस्तों के किसी विवाद में आपको बीच-बचाव करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। बड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आप किसी स्थिति में खुद को विचलित न होने दें। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होगा तो मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। जो चीजें आपको पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थीं, उनमें से कुछ चीजें नियंत्रण के बाहर भी जा सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। थोड़ा संभलकर रहें।
मकर – प्रभुत्व व संपन्नता बढ़ सकती है। साहस व धैर्य से सफलता के आसार। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ के आसार। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। काम-धंधे और निजी मामलों में आपके तेवर आक्रामक हो सकते हैं। किसी का अपमान न करें। परिस्थितियां आपके फेवर में होती जाएंगी। जो काम करने का मन है, वह समय पर हो सकता है। आपको उससे फायदा भी होगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। विनम्रता और सहयोग भरा व्यवहार देखने लायक रहेगा। दूसरों की भावनाओं और जरूरतों को लेकर आप संवेदनशील भी रहेंगे। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। वाणी से कुछ जरूरी काम भी पूरे करवा लेंगे।ऑफिस या फील्ड में आपको कोई चुनौती भी मिल सकती है। आपकी बातों और विचारों का विरोध भी हो सकता है। हो सकता है आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएं। मानसिक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। क्या करें और क्या न करें की स्थिति भी बन सकती है।
कुंभ – परिवार में मान सम्मान मिलेगा। सहयोग से अधूरे कार्य पूर्णता की ओर। विशिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से समस्याओं का निराकरण हो सकता है।आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी रहेगी। अच्छी सफलता मिल सकती है। लोगों का मन और मूड समझकर काम करेंगे तो सफल हो जाएंगे। आप किसी नए या अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे। दिन आसानी से बीत जाएगा। जितना समय दोस्तों और प्रेमीजनों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपके मन में थोड़े सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। नौकरी या करियर को लेकर विचार शुरू कर दें और नए रास्तों की तलाश तेज कर दें। एक-एक कर के कदम बढ़ाते जाएं, रास्ते अपने आप साफ हो जाएंगे। आपको पॉजिटिव नतीजे भी मिलते रहेंगे।नई चुनौतियां भी मिलने की संभावना है। काम में मन नहीं लगेगा। आज आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्टी भी हो सकती है। किसी इंसान से बहस भी हो सकती है।
मीन – मित्रों के सहयोग से पैसा प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। पूर्ण रुचि और लगन से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश लाभकारी हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को नाराज किए बिना भी अपनी बात रख सकते हैं। थोड़ा-बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें। किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। हंसी-मजाक में समय बीतेगा। इससे आपका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। बहस शुरू होने के पहले ही दूर हो जाएं। बोलने और अपने विचार जाहिर करने में समस्या महसूस करेंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। समय जैसे बीतता है, बीत जाने दें, बस किसी से फालतू न उलझें। दौड़-भाग भी ज्यादा रहेगी। यात्रा का योग बन रहा हे।