वाराणसी: कोरोना का कहर जारी, 6 नये कोरोना मरीज मिले

विजय श्रीवास्तव
-पॉजिटिव आये केसों में 3 प्रवासी नागरिक एवं 3 स्थानीय निवासी
-अईली थाना चैबेपुर एवं कोनिया थाना आदमपुर 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे

वाराणसी। जनपद में आज गुरुवार को बीएचयू लैब से 309 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जनपद में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आये केसों में 3 प्रवासी नागरिक एवं 3 स्थानीय निवासी हैं। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 252 हो गयी है। 169 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 78 है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय एवं 14 वर्षीय 2 छात्राएं सीएचसी चोलापुर में कार्यरत सफाईकर्मी की बेटियाँ हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सीएचसी चोलापुर में वो सभी प्रोटोकॉल अपनाये जाएंगे जो किसी चिकित्सालय परिसर के लिए अपनाया जाता है। 30 वर्षीय तीसरा मरीज ग्राम छितमपुर थाना चैबेपुर का निवासी है।छितमपुर हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज का बेटा है। सूरत से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। सूरत में इसकी मोबाइल की दुकान थी। 20 वर्षीय चैथा मरीज ग्राम अमिलो थाना बड़ागांव का रहने वाला है। मुम्बई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। यह एक छात्र है। 23 वर्षीय पांचवा मरीज अईली थाना चैबेपुर का रहने वाला है। दिल्ली से प्राइवेट कार द्वारा वाराणसी वापस आया। यह एक छात्र है। 28 वर्षीय 6जी मरीज कोनिया थाना आदमपुर की रहने वाली एक गृहणी है। इसका पति फल व्यापारी है। ईएसआईसी चिकित्सालय में भर्ती 8, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 5 एवं आयुर्वेदिक कॉलेज चैकाघाट में भर्ती 4 कुल 17 मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में 1 पुलिस कर्मी एवं अन्य खरगीपुर, भार्थराकला, जगदीशपुर, उमराह बराई, रतनपुर, अमिलो सरैया ,मोकलपुर, नइ पोखरी, मडुआडीह, छोटी गुगली एवं यमुनानगर हॉटस्पॉट से है।


अईली थाना चैबेपुर एवं कोनिया थाना आदमपुर 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। छितमपुर हॉटस्पॉट जो ग्रीन जोन में आ गया था पुनः रेड जोन में आ गया है। अमिलो हॉटस्पॉट ऑरेंज जोन से रेड जोन में आ गया है। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या जनपद में 127 हो गयी है। भर्थराकला, रतनपुर- फूलपुर, सिसवा,शिवपुरवा, बहेडवा एवं छोटी गुगली हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। अब तक कुल 67 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 60 है, जिसमे से 20 ऑरेंज जोन में एवं 40 रेड जोन में है।

Share
Share