

विजय श्रीवास्तव
- अवघ गरवी एवं ब्रिज एन्क्लेव अंतर्गत थाना भेलूपुर 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे
-कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई
वाराणसी। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। आज सोमवार को भी बी एच यू लैब से प्राप्त 306 सैंपल के परिणाम में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें एक गृहणी जबकि एक आदमी है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है। 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 85 है।
पॉजिटिव आये केस में एक 45 वर्षीय महिला अवध गरवी, सोनारपुर थाना भेलूपुर की रहने वाली है।यह एक गृहिणी है। इसका पति मुर्गीदाना पशुआहार की सप्लाई का काम करता है। जबकि दूसरा 52 वर्षीय पॉजिटिव मरीज लखनऊ का निवासी है एवं हिमांचल प्रदेश में नौकरी करता था। बीते 5 जून को ट्रांसफर होकर ट्रेन से वाराणसी आया और ब्रिज एन्क्लेव थाना भेलूपुर में निवास कर रहा है। जॉइन करने से पहले इसने लाल पैथ लैब में जांच हेतु अपना सैंपल दिया था।
वहीं ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती 7 एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 5 कुल 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में से 3 का सम्बन्ध पुलिस विभाग एवं 9 का सम्बन्ध जैनपुरा, हीरामनपुर,आंधी सिंधौरा, गौरा कुरौना हरतीरथ छितौना तुलसी कुंआ हबीबपुरा हॉटस्पॉट से है।
अवघ गरवी एवं ब्रिज एन्क्लेव अंतर्गत थाना भेलूपुर 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 122 हो गयी है। चिरईगांव एवं महगांवपुरा हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। अब तक 53 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं । एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 69 है। 69 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 23 ऑरेंज जोन में एवं 46 रेड जोन में हैं।