
विजय श्रीवास्तव
-पॉजिटिव आये केसों में पति-पत्नी
-एक अधिवक्ता एवं एक गृहणी
-कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह नया हॉटस्पॉट बनेगा
-गायत्री नगर कॉलोनी एवं तुलसी कुआँ हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए
वाराणसी। आज बुधवार को भी कोरोना के नये केसों से अछूता नहीं रहा जनपद। बीएचयू लैब से 229 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आये केसों में जहां पति-पत्नी, एक अधिवक्ता एवं एक गाजियाबाद से वापस आयी गृहणी है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 246 हो गयी है। 152 मरीज स्वथ्य हो चुके है । एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 125 हो गयी है।

37 वर्षीय पहला मरीज कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह का रहने वाला है।महिंद्रा फाइनेंस में प्राइवेट जॉब करता है। बुखार आने पर इसके द्वारा जांच कराई गयी थी। 34 वर्षीय दूसरी मरीज उपरोक्त मरीज की पत्नी है। 48 वर्षीय तीसरी मरीज भवानीपुर शिवपुर की रहने वाली एक गृहणी है। यह कुछ ही दिन पहले अपनी कार से गजियाबाद से वापस वाराणसी आयी थी। लक्षण महसूस होने पर इसके द्वारा स्वयं अपनी जांच कराई गई। 50 वर्षीय 4जी मरीज अवधगर्वी सोनारपुरा थाना भेलूपुर का रहनेवाला है। पेशे से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। वर्तमान में यह मरीज बी एच यू हॉस्पीटल में भर्ती है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलो अप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वथ्य घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गए मरीजों का संबंध गाडर, छितमपुर एवं देवराई हॉटस्पॉट से है।

गायत्री नगर कॉलोनी एवं तुलसी कुआँ हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। कुल 61 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। 64 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 22 ऑरेंज जोन में एवं 42 रेड जोन में हैं। जनपद में आज 148 सैंपल कलेक्ट किये गए। अब तक कुल 7213 सैंपल कलेक्ट किये जा चुके है। 6702 का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 511 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 246 पॉजिटिव और 6456 नेगेटिव हैं।