

विजय श्रीवास्तव
-7838 ने कोरोना से जंग जीत कर घर पहुंचे
-पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9702 पार
-एक्टिव मरीजों की संख्या 1698
-166 की हो चुकी है मौत अबतक
वाराणसी। जिला प्रशासन का कोरोना के रोकथाम को लेकर किया जा रहा प्रयास कारगर नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन जहां अब मौत होने लगी है वहीं पाॅजिटिव केसों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। आज भी शतकीय पारी खेलते हुए कोरोना ने 172 लोंगो को अपने गिरफ्त में लिया। आज आई रिपोर्ट में 172 नए मामलों की पुष्टी हुई। आज हुई तीन मौत से जिला में अब तक 166 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9702 हो गयी है। जबकि 7838 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1698 है। आज वैसे 192 मरीज स्वस्थ हो कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये।