वाराणसी में आज दो नये कोरोना मरीज मिले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 162 हुई

विजय श्रीवास्तव
-दनियालपुर थाना सारनाथ नया हॉटस्पॉट बनेगा’
-एक्टिव मरीजों की संख्या 68 हुई

वाराणसी। जनपद में आज गुरुवार को बीएचयू लैब से 55 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। 53 परिणाम नेगेटिव आए एवं जनपद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आए 2 मरीजों में एक 18 वर्षीय मरीज ग्राम छितौना थाना चौबेपुर का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक द्वारा वाराणसी आया था। मुंबई में यह फल बेचने का काम करता था। वहीं दूसरा 18 वर्षीय मरीज दनियालपुर थाना सारनाथ का रहने वाला है। मुंबई से यह मरीज ट्रेन से वाराणसी वापस आया। मुंबई में यह एक सोनार के यहां चांदी की मूर्ति बनाने का काम करता था। इस प्रकार जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 162 हो गई है 90 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 68 है।


दनियालपुर थाना सारनाथ, जो कि नक्खीघाट से सटा हुआ है, नया हॉटस्पॉट बनेगा। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 82 हो गई है। 24 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 58 है। 58 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 16 हॉटस्पॉट ऑरेंज ऑन में है एवं 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में है। जनपद में आज कुल 174 सैंपल लिए गए। जनपद में अब तक कुल 5329 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 4789 का परिणाम आ चुका है, 540 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 4627 नेगेटिव एवं 162 पॉजिटिव है।

Share
Share