वेंकैया नायडू देश के होंगे 15वें उपराष्ट्रपति, नायडू को जहां 516 तो गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले

m
-प्रधानमंत्री सहित अन्य लोंगो ने दी बधाई
-कुल 785 वोट में से 771 वोट ही पड़े
-विपक्ष का दावा राष्ट्रपति की अपेक्षा मिले 19 वोट अधिक
नई दिल्ली। आखिरकार भाजपा का कांगे्रस मुक्त दिल्ली का सपना आज साकार हो गया। आज भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उतरें वेंकैया नायडू देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में जीत दर्ज की।. इस चुनाव में विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी के बीच मुकाबला था। कुल पड़े 771 वोटों में वेंकैया नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट मिले। इस तरह से दिल्ली के तीनों पद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पर भाजपा का कब्जा हो गया।
वेंकैया नायडू ने अपनी शानदार जीत के बाद सभी देशवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उन्हें वोट देने वाले तमाम सांसदों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी बदौलत किसान का एक बेटा आज एक अहम पद पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की गरिमा बनाए रखने और सभी को साथ लेकर चलते हुए हर उम्मीद पर खरा उतरने का वादा किया। इससे पहले पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उनके आवास जाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं नायडू के आवास पर जश्न का माहौल है, जहां नायडू और उनकी पत्नी उषा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया।

Share

Leave a Reply

Share