सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सपा ने किया रक्तदान

विजय श्रीवास्तव
-युवा नेता शुभम यादव के नेतृत्व में शिवपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को शिवपुर में जिले के सपा नेताओं ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन ‘‘गुड्डू’’ ने किया। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त किया गया।
उक्त अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आनंद मोहन गुड्डू ने कहा कि कोविड काल के दौर में ब्लड बैंक में आ रही कमी को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया हैं, यह चिकित्सा क्षेत्र और विभिन्न ग्रुप के मरीजों को जीवन रक्षा में मदद मिलेगी। इस दौर में मानवता की सेवा का इससे बेहतर और कोई मार्ग नहीं है।


सपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी पहल की है, जो समाज व इंसानियत के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता होते है।समाजवादी पार्टी में कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं की भरमार है।आज जिला ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा ने केवल घोषणा की है, किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया, यहां तक कि चुनावों में किए गए वायदों में से भी सरकार एक वायदा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि आज विकास की दौड़ में उतर प्रदेश कोसों पीछे छूट गया है। साढ़े चार वर्ष पहले जब समाजवादी पार्टी ने सत्ता छोड़ी तो उत्तर प्रदेश एक विकसित राज्य था। आज साढ़े चार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन के समक्ष उजागर करें ताकि आने वाले चुनावों में इस गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ा जा सके।
इस दौरान रक्तदान शिविर में ही अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गयी। ब्लड डोनेट करने वाले कार्यकर्ताओं में सपा युवा नेता शुभम यादव, विष्णु यादव, सुंदरम सोनकर, अजीज खान, राहुल सैन, रिषु ठाकुर, सुनील यादव, महेश यादव, शिव शंकर यादव, विशाल शर्मा, सुजीत यादव, दीपक सोनकर, राजू पटेल, विवेक यादव, भज्जी, अवनीश, दुर्गेश, मयूर खान, सुजीत यादव, मोनू यादव, मोनू कुमार, गोलू यादव, विशाल यादव किशन कुमार ,रवि यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर मुख्य रुप से राज यादव, विनोद यादव, गोरख यादव सत्य प्रकाश सोनकर, लक्ष्मण यादव, सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
Share