-धरना-प्रदर्शन दे रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन बस पर बैठा कर भेजा पुलिस लाइन
वाराणसी। बीएचयू में निरीह छात्राओं पर बेवजह बर्बर पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी ने जोरदार धरना-प्रर्दशन किया। धरने पर बैठे सपा के जिलाध्यक्ष पियुष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन बस पर बैठा कर पुलिस लाइन भेज दिया।
गौरतलब है कि बीएचयू कैम्पस में छात्राओं के साथ हुई छेडखानी की घटना के बाद उपजी हिंसा व लाठी चार्ज से छात्र संगठन के साथ राजनीतिक पार्टियों में भी जबरदस्त उबाल है। इसी क्रम में आज सपा के जिलाध्यक्ष पियुष यादव दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बीएचयू गेट पर पहुचे। लेकिन उन्हें अन्दर नहीं जाने दिया जिसपर कार्यकर्ता वहीं धरना पर बैठ कर नारें बाजी करने लगे। जिसपर पुलिस ने जबरन सपा जिलाध्यक्ष पियुष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।