यूपी : बसपा के 6 व भाजपा के 1 विधायकों ने पाला बदला, सपा के साइकिल पर सवार

विजय श्रीवास्तव
-चुनाव पूर्व बसपा को जोरदार झटका
-भाजपा भी सकते में

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में काफी उलटफेर के संकेत मिलने लगे हैं। इसमें सबसे बड़ा झटका मायावती की पार्टी बसपा को लगा है। जिसके आज छह विधायक सपा में शामिल हो गए। इन्हें स्वंय अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों से कई बार सपा से बातचीत और वे सीधे लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। हैरत की बात यह है कि इसी बीच एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।


बसपा को मिले इस झटके से उसे उबरने में निश्चय ही काफी समय लगेगा। इधर सपा के सुभासपा से गठबंधन करने के बाद सपा के पौ बारह है। उसमें आज बसपा के 6 व भाजपा के 1 विधायक के पार्टी छोड शामिल होने के कारण निश्चय ही सपा के लिए बडी कामयाबी है। यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।


बसपा व भाजपा से आए विधायकों का सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं जोरदार सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा ’भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।


सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। अखिलेश यादव ने पहले ही कहा था कि वे छोटी पार्टी से गठबधंन करेंगे। जिसके क्रम में सपा तेजी से प्रयास भी कर रही है। जिसका सीधा लाभ सपा को मिलता दिख भी रहा है। अभी तक विभिन्न पार्टियों से जहां सपा का तालमेल हो रहा हैं वहीं कई पार्टियों के विधायक व नेता पार्टी में लगातार शामिल होने से सपा की शक्ति में काफी इजाफा हुआ है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।


आज बसपा छोड सपा की सदस्यता लेने वाले विधायकः

  • सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
  • हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
  • असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
  • असलम राइनी, श्रावस्ती
  • हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
  • मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज
    जबकि वहीं भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।
Share
Share