
विजय श्रीवास्तव
-दो बार बसपा के टिकट पर उत्तरी विधानसभा से भाग्य आजमा चुके हैं सुजीत
-रोहनिया स्थित बीजेपी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिलायी सदस्यता
-100 ग्राम प्रधानों ने भी ली भाजपा की सदस्यता
वाराणसी। चुनाव के तीन चरणों के बाद भी अभी भी नेताओं का पाला बदलने का दौर जारी है। इस बार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में बसपा के नेता सुजीत मौर्य सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सुजीत मौर्य दो बार उत्तरी सीट से बसपा के उम्मीदवार रह चुके हैं और भाजपा प्रत्याशी को कडी शिकस्त दी थी। इस दौरान एक बसपा सभासद राजेन्द्र मौर्य सहित कई सपा नेता और कई व्यापारी नेताओं ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया।
रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी अध्यक्ष माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी ने लोंगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

आइए जिन महत्वपूर्ण लोंगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनकी सूची देखते हैं.
१-कन्हैया लाल गुप्ता-“सपा”, जिला वाराणसी 3 बार प्रदेश सचिव और 4 बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा,2007 मेयर के प्रत्याशी रहे और 139000 मत प्राप्त किए!!
२- सुजीत कुमार मौर्या” बसपा” जिला वाराणसी,2017 में विधानसभा का चुनाव लड़े 32574 मत प्राप्त किए और 2012 में बसपा से प्रत्याशी रहे 45644 मत प्राप्त किए!!
३- किराना मंडी विश्वेश्वर गंज व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की(1)श्री अशोक गुप्ता अध्यक्ष, ,2.श्री अशोक केशरी महामंत्री,3.श्री अशोक अग्रहरि वरिष्ठ उपाध्यक्ष,4.श्री विष्णु जायसवाल उपाध्यक्ष,5श्री रामाअसरे जी एवं 6 कार्यकारिणी सदस्य ने भाजपा ग्रहण की
साथ ही साथ श्री शत्रुद्ध प्रकाश जी के सहयोग से सेवापुरी विधानसभा के 100 ग्राम प्रधानो ,बी०डी०सी एवं पूर्व ग्राम प्रधानों एवं बनारसी पाण्डेय पहलवान के साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की I