गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मिर्जापुर का अघोली गांव, खूनी झड़प में एक की मौत वहीं 15 घायल

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मिर्जापुर का अघोली गांव
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मिर्जापुर का अघोली गांव

मिर्जापुर ब्यूरो
-पहले मारपीट की फिर मार दी गोली
-तीन को लगी है अभी गोली, पुलिस करा रही है इलाज
-दंबगों के हौसले बुलंद, दोंनो भाईयों को मारी दी गोली
मिर्जापुर। प्रदेश के सीएम योगी के लाख दावा के बाद भी अपराधियों का हौसला बुलन्द है। जिले का अघोली गांव आज सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जो खूनी संघर्ष हुआ तो उसकी परिणति जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं इस खूनी झड़प में दोनों पक्ष से कुल 15 लोग घायल हो गये है जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर आज गुरुवार सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इस लिए और बढ गया जब एक पक्ष जो दंबग किस्म का बताया जा रहा है उसने सुबह पीड़ित के खेत में जेसीबी से खुदाई करवा रहा था। इस पर भाइयों ने मना किया तो पहले तो दंबगों ने दोंनो भाइयों के उपर हमला कर दिया फिर मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि कई राउंड फायरिंग भी इस दौरान हो गई और एक गोली धर्मेंद्र कुमार पांडेय (50) को जाकर लग गई। कुछ लोग बताते है कि धर्मेद्र पाण्डेय की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दबंगों ने फायर झोंकने से दोंनो भाईयों को सहित चार लोंगो को गोली लगी जिसमें एक भाई की मौत हो गयी वहीं तीन गोली लगने से घायल हो गये। गोली चलने के बाद स्थिति बिगड गयी और दोंनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिससे दोंनो पक्षों के 15 लोंग घायल हो गये जिसमें तीन लोंगो को गोली लगी हुई है। बताया जाता है कि एक पक्ष से जहां विनोद पांडे, उनके पिता रमेश पांडे, चाचा ओमकार पांडे, निरंकार पांडे, मां सावित्री देवी घायल हुए वहीं दूसरे पक्ष से भी 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं तीन लोग गोली लगने से घायल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों सहित गोली लगे दोंनो भाईयों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां दोंनो भाई की स्थिति बिगडने पर वहां से दोनों को वाराणसी रेफर किया गया। जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। सुबह-सुबह इस घटना के चलते पूरे गांव में तनाव व्याप्त है।

Share
Share