
विजय श्रीवास्तव
-कई बैठकों के बाद लिया गया फैसला
-भाजपा ने यूपी में किया संगठन विस्तार
लखनऊ। महिनों जद्दोजहद के बाद आखिरकार जहां कई प्रश्नों पर विराम लग गये वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल की बैठक के बाद भाजपा ने यूपी में संगठन विस्तार किया है। जिसके तहत पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ उनके की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
गौरतलब है कि ए के शर्मा के एमएलसी बनने के बाद से ही उन्हें यूपी सरकार में डिप्टी सीएम व कैबिनेट में मंत्री बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन तमाम बठैक के बाद आज पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार अर्चना मिश्रा को पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अमित वाल्मीकि को भी प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
Discount 82%, Only Rs. 349/- Tygot Adjustable Aluminium Alloy Tripod Stand Holder for Mobile Phones & Camera, 360 mm -1050 mm, 1/4 inch Screw + Mobile Holder Bracketखरीदने के लिए क्लीक करें :

इसके अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।