स्वास्थ्य मंत्री की गोली मार कर ASI ने की हत्या, आरोपी को पकड़ लोंगो ने पुलिस के हवाले किया, पहले सुरक्षा दस्ते में था शामिल I ASI shot the Minister

मंत्री को ASI ने मारी गोली
ASI ने मंत्री को मारी गोली

ब्रेकिंग न्यूज
ओडिशा ।मंत्री को ASI ने मारी गोली
: ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर आज जानलेवा हमला किया गया। स्वास्थ्य मंत्री पर सुरक्षा में लगे एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। तत्काल उसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिकघटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब नब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए निकल रहे थे। घटना के बाद तत्काल पहले मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी


स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर हमले के बाद पूरे शहर में जहां तनाव हो गया वहीं राजधानी में सियासत गर्म हो गयी। मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर अपनी जोरदार आवाज उठाते हुए सवाल उठाए। वहीं कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

Table of Contents


भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया


गोली लगने के बाद वेैसे तत्काल स्वास्थ्य मंत्री नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया।


क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच


हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।


नब दास शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद चर्चा में आए थे-


जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह काफी चर्चा में आए थे। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई जिससे वे दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंच गए। मालूम हो कि नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं।

Share
Share