
विजय श्रीवास्तव
-एक बार फिर मोदी-योगी की सुनामी
-सपा गठबन्धन का नहीं चला जादू
-बसपा व कांग्रेस को भी करारा झटका
लखनऊ। देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में एक बार फिर मोदी लहर ने चार राज्यों यूपी, मणिपुर, गोवा व उत्तराखण्ड में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिलायी। भाजपा गठबंधन ने उत्तर प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 273 सीटें हासिल की हैं। वैसे जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। इसमें अकेले 312 सीटें भाजपा की थीं। इससे पहले 1991 में भाजपा को 221 सीटें मिली थीं। सपा गठबन्धन केवल 125 पर सिमट कर रह गया।
साइट देखने के लिए आप एड को क्लीक करते साइट पर जा सकते हैं :

यूपी में शानदार जीत के साथ प्रदेश में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में भाजपा के दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा गठबंधन ने प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 273 सीटें हासिल की हैं वैसे पिछली बार की अपेक्षा इस बार भाजपा गठबंधन को 52 सीटों का नुकसान हो रहा है। सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती जरूर पेश की और 125 सीट हासिल किया जो पिछले बार की अपेक्षा 77 सीट अधिक है लेकिन सपा गठबंधन एक बार फिर सत्ता से काफी दूर रह गया। बसपा और कांग्रेस तो दहाई आकडा भी नहीं छू सके।
37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने 37 साल बाद भाजपा ने यूपी की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने का नया रिकॉर्ड रच दिया। 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद सीएम योगी ऐसे पहले सीएम बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी की है।
अपनी अगुवाई में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को होली के पहले ही होली का तोहफा दे दिया। रुझानो में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाने का संकेत मिलने के बाद सीएम योगी शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत बधाई देते हुए उनके साथ होली भी खेली।