Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के मिशन के लिए 14 अगस्त काफी महत्वपूर्ण दिन, क्या होने वाला है कल, जानिए

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के मिशन के लिए 14 अगस्त काफी महत्वपूर्ण दिन, क्या होने वाला है कल, जानिए

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 लगातार अपने मिशन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कल यानि 14 अगस्त को चन्द्रयान-3 अपने मिशन को प्राप्त करने की दिशा में और एक महत्वपूर्ण पड़ाव .पूरा करने जा रहा है। जो उसे एक और कदम चन्द्रमा कीतरफ बढ़ा देगा । इसके बारें में हम आपको आगे विस्तार से बताते हैं कि वह क्या है जिससे चंद्रयान -3 की दूरी चांद से और कम हो जायेगी।

जैसा कि आप जानते हैं कि इसरो ने बड़ी अपडेट देते हुए पहले ही बताया था कि चंद्रयान-3 चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है और अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा है और अगर सब कुछ ठीक चलता रहा तो चंद्रयान-3  23 अगस्त को चांद की सतह पर कदम रखेगा। जो हर हिन्दुस्तानी के लिए यादगार दिन होगा।

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में लॉन्च की तारीख 14 जुलाई, 2023 से लेकर अपने लक्ष्य यानि 23 अगस्त तक लगभग 33 दिन लगेंगे और इसी के साथ ही चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत इतनी महत्वपूर्ण तकनीकी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

14 अगस्त काफी महत्वपूर्ण दिन

वेैसे कल यानि 14 अगस्त चन्द्रयान-3 के लिए एक और महत्वपूर्ण दिन साबित होने वाला है। जब चन्द्रयान-3 को पांचवें ऑर्बिट मैन्यूवर में इसे 100 किलोमीटर की कक्षा में डाला जाएगा। जो इसके चन्द्रयान -3 के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा और साथ ही चांद से उसकी दूरी और कम हो जायेगी। 14 अगस्त को दोपहर ग्यारह बजकर तीस मिनट से बारह बजकर तीस मिनट के बीच यह अगले ऑर्बिट में प्रवेश करेगा।

वैसे रविवार को कक्षा में शामिल करने की प्रक्रिया के बाद से 17 अगस्त तक तीन और प्रक्रिया होंगी जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर और रोवर शामिल हैं, प्रपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इसके बाद, चंद्रमा पर अंतिम लैंडिंग से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ प्रक्रिया होगी। इसरो के मुताबिक, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण

जैसा कि आप जानते है कि इससे पहले चंद्रयान तीन पिछले शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ये जानकारी दी। स्पेस एजेंसी ने बताया कि चंद्रयान ने जैसे ही चांद की कक्षा में प्रवेश किया, उसने संदेश भेजा कि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है।

बहरहाल हर देशवासी की उत्सुकता लगातार बढती जा रही है। कि कब उन्हें 23 अगस्त को चन्द्रयान तीन को चांद की सतह पर कदम रखने की खबर मिले। अब कल हम फिर मिलते है चन्द्रयान तीन के नये अपडेट के साथ।

By Vijay Srivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *