कायस्थ समिति सारनाथ में चित्रगुप्त पूजन समारोह सम्पन्न

चित्रगुप्त पूजन समारोह
चित्रगुप्त पूजन समारोह

विजय श्रीवास्तव
वाराणसी। कायस्थों के अराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी का पूजन कायस्थ समिति सारनाथ के तत्वावधान में आज विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित चित्रांश बन्धुओं ने अपने लेखनी का भी पूजा किया। इस दौरान यज्ञ में आहूति के साथ श्री चित्रगुप्त जी आरती व प्रसाद भी वितरण हुआ।
विगत वर्षो की भॉति आशापुर में स्थित सामुदायिक केन्द्र लोहिया नगर कालोनी में इस वर्ष भी धूमधाम से श्री चित्रगुप्त पूजा कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान प्रारम्भ में चित्रगुप्त भगवान को माल्यापर्ण किया गया। मंत्रों के उच्चारण के बीच में लोंगो चित्रांश बन्धुओं ने यज्ञ में आहूति डाल कर विश्व में शान्ति की कामना की। इसके पश्चात चित्रांश बन्धुओं ने अपने लेखनी की पूजा करते हुए कागज पर देवी-देवताओं के नाम लिखते हुए उसकी विधिवत पूजा की। इसके बाद चित्रांश बन्धुओं ने आरती किया तपश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास्तव, सचिव हरि शंकर सिन्हा, पूजन समिति के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, कमलाकर श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में चित्रांश बन्धु उपस्थित रहे।

Share
Share