Conjunctivitis : घरेलू उपाय जो दिलाएँ आंखों को राहत
सर्दीयों में ‘आई फ्लू’ का प्रकार बदलता है और यह आंखों को प्रभावित करता है। जब मौसम में बदलाव होता है, तो यह आंखों के संक्रमण का कारण बनता है। इसे कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जानते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए नीचे दिए गए पांच घरेलू उपाय कारगर सिद्ध हुए हैं:
1. शहद का उपयोग
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की संक्रमण को कम कर सकते हैं। आई फ्लू से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं और इसे आंखों से धो लें। शहद वाले पानी का इस्तेमाल आंखों में होने वाली जलन और दर्द को दूर करने में मदद करेगा।
2. गुलाब जल से राहत
गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणुओं के खिलाफ लड़ते हैं। आंखों में आने वाली तकलीफों को कम करने के लिए आपको बस गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालनी हैं।
3. आलू के छोटे टुकड़े
आलू की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह आंखों से होने वाली दिक्कतों को कम कर सकता है। आलू के एक छोटे टुकड़े को आंखों पर रखना है और उसे 10-15 मिनट तक रहने देना है। इससे आंखों की थकावट कम होगी और राहत मिलेगी।
4. तुलसी के पत्ते
तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। तुलसी के कुछ पत्तों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे आंखों को धो लें।
5. हल्दी का प्रयोग
हल्दी में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आंखों के संक्रमण को रोकने में हल्दी का उपयोग मदद कर सकता है। गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और रुई को इसमें भिगोकर आंखों पर लगाएं। इससे आंखों की गंदगी साफ होगी और दर्द एवं जलन से राहत मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इन घरेलू उपायों को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह उपाय समस्या के उपचार के रूप में उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन विशेष चिकित्सा समस्याओं के लिए डॉक्टर के सुझाव का पालन करें।