UP में INDIA गठबंधन में दरार : यूपी के घोसी विधानसभा के चुनाव में बम्पर जीत हासिल कर अभी समाजवादी पार्टी ने जश्न भी ठीक से नहीं मनाया था कि यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक सभा में जबरदस्त बयान देकर विपक्षी पार्टियों की गठबंधन इंडिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। मउ जनपद में उनके एक बयान ने जहां इंडिया में एक नये तूफान को खडा कर दिया हैं वहीं सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को अकेले घोसी जीतने के भ्रम में न रहने की सलाह तक दे दी है।
UP में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है
अब प्रश्न उठता है कि क्या अजय राय का यह व्यक्तिगत बयान है या कांग्रेस पार्टी का यह बयान है। अगर यह पार्टी का बयान है तो समाजवादी पार्टी व कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। घोसी की जीत के श्रेय को लेकर जहां सपा व कांग्रेस में जंग छिड गयी है वहीं उत्तराखंड में बाघेश्वर जिले में उप विधानसभा चुनाव में कोई जनाधार न होने के वाउजूद सपा के प्रत्याशी खडा करने से कांग्रेस अब इंडिया गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप भी लगा दिया है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि घोसी में जनाधार होने के वाउजूद उसने अपना प्रत्याशी खडा नहीं किया। जिसका परिणाम हुआ कि उसके सहयोग से सपा की बम्पर जीत हुई और बाघेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी की मात्र सोलह सौ मतों से हार हो गयी।
घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें : Ajay Rai
घोसी उपचुनाव परिणाम के बाद पहली बार यूपी कांग्रेस अध्यक्ष मऊ जिला मुख्यालय पहुंचे। जनता को संबोधित करते हुए अजय राय ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने सीधे समाजवादी पार्टी पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि घोसी जीतने वाले किसी भ्रम में ना रहें। कांग्रेस के नेतृत्व में गठित हुए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का यूपी में क्या असर होगा, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा मगर यह तय है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ने वाला है।
बागेश्वर सीट पर कांग्रेस की हार के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया
इस प्रकार कांग्रेस ने जहां घोसी में सपा की जीत के लिए श्रेय लेने की कोशिश की वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर कांग्रेस की हार के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। अजय राय ने कहा कि बागेश्वर में सपा का कोई अस्तित्व नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने प्रत्याशी उतारा। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर अगर समाजवादी पार्टी साथ देती तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी उपचुनाव में सपा का साथ दिया। इसके साथ ही कि कहा कि घोसी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी ये भ्रम में ना रहे कि उसने अपने दम पर मैदान फतह की है। बहरहाल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन में घोसी विधानसभा उपचुनाव के बाद मतभेद उभरने लगे हैं। यह क्या गुल खिलाता है यह तो वक्त बतायेगा लेकिन इस प्रकरण को कांग्रेस ने काफी गंभीरता से लेते हुए यूपी में अब नये सीरे से तैयारी प्रारम्भ कर दी है। फिर मिलते हेैं नये कुछ अपडेट के साथ।