
विजय श्रीवास्तव
-26 अप्रैल से 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया
-आवश्यक सेवाएं पहले की तरह से जारी रहेंगी
नई दिल्ली। दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक रहेगा-लाॅकडाउन। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। उक्त एलान रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई
केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। वैसे आज संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई है। मैं ये नहीं कह रहा कि संक्रमण दर नीचे आ रही है। यह बढ़ भी सकती है। इसलिए हम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि दिल्ली को पूरी आक्सीजन मिले। मगर यह समस्या अभी बनी हुई है। हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। मगर बहुत ज्यादा कठिन परिस्थिति है।
केजरीवाल ने बताया कि हमने कम एक पोर्टल बनाया है जिस पर आक्सीजन मैन्यूफक्चरर से लेकर अस्पतालों तक को 2-2 घंटे में बताना होगा कि उनका स्टेट्स क्या है। जिससे यह पता चलता रहेगा कि किस अस्पताल में किस समय तक के लिए आक्सीजन बची है। जिससे समुचित कदम उठाए जा सकें।
नई दिल्ली। दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। उक्त एलान रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।