Pan-Aadhaar Link में नाम व पता समान न होने के कारण नहीं हो रहा है लिंक तो अपनाए यह तरीका

Pan-Aadhaar Link में नाम व पता समान न होने के कारण नहीं हो रहा है लिंक तो अपनाए यह तरीका

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है

अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है और इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2023 है, यानी कल तक आपको इस काम को करवा लेना है। वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में कई लोग इस काम को करवा चुके हैं और कई लोग कर रहे हैं। पर कई लोग ऐसे भी हैं जिनका पैन कार्ड आधार कार्ड से इसलिए लिंक नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उनके पैन और आधार की जानकारियां (नाम, जेंडर और पता आदि) एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही हैं। जबकि पैन को आधार से लिंक करवाने के लिए दोनों दस्तावेजों में सारी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कतें हैं, तो चलिए जानते हैं आप इस गलती को कैसे ठीक करके पैन को आधार से लिंक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

पैन को आधार से लिंक करने पर दिक्कतें आ सकती हैं

डेमोग्राफिक जानकारी का एक-दूसरे से मेल न खाना, जन्मतिथि का अलग-अलग होना, जेंडर में गलतियां होना आदि कारणों से पैन को आधार से लिंक करने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए, आपको अपने पैन और आधार की जानकारियां एक-दूसरे से मिलाने की आवश्यकता होती है।

सबसे पहले पैन और आधार में जानकारी को अपडेट करें

स्टेप 1

अगर आपका पैन कार्ड आधार से इसलिए लिंक नहीं हो पा रहा है कि आपके पैन और आधार की जानकारियां अलग-अलग हैं, तो सबसे पहले पैन कार्ड में जानकारी को अपडेट करें। इसके लिए आपको पहले इस लिंक onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाकर अपनी जानकारी को अपडेट करनी होगी।

स्टेप 2

फिर यूटीआईआईटीएसएल pan.utiitsl.com पर जाएं। यहां आपको इस लिंक ssup.uidai.gov.in/web/guests/update पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करना होगा।

स्टेप 3

जब आधार और पैन दोनों में जानकारियां अपडेट हो गई हों, तो आपको इन्हें फिर से लिंक करना होगा। इसके लिए आपको इस लिंक eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar पर जाना होगा और आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं।

यदि आप इन स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक कर सकते हैं। इससे आपके लिए वित्तीय कार्यों में आसानी होगी और आपके पैन कार्ड का उपयोग करने में कोई भी समस्या नहीं आएगी।

आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए उपरोक्त स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आपको अपनी जानकारी को सही और बारीकी से अपडेट करना होगा ताकि आपका लिंकिंग प्रोसेस स्मूद रहे। यदि आपको किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो आप आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी पोर्टल पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Vijay Srivastava

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *