भीषण सड़क हादसा : पांच की मौत, विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे सभी

विजय श्रीवास्तव
-आजमगढ़ में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
-बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत

आजमगढ़। मॉं विंध्याचल का दर्शन करने जा रहे शनिवार देर रात पांच लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अपुन नाम का एक किशोर लापता बताया जा रहा है। जबकि कार सवार एक महिला की हालत गंभीर है।इस घटना में बगल से गुजर रहे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता हे कि आजमगढ़ से आ रही अर्टिगा कार बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। तेज रफ्तार में कार के होने के कारण डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में बगल से गुजर रहे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में अपुन नाम का एक किशोर लापता बताया जा रहा है। कार सवार एक महिला की हालत गंभीर है। कार सवार विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे।


स्थानीय व प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि दुर्घटना इतना भीषण थी कि कार हवा में उछलते हुए काफी दूर तक गई। इस दौरान उधर से गुजर रहा एक बाइक कार की चपेट में आ गया। जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए।
जनकारी के मुताबिक बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर निवासी सुशील सरोज (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जब तक अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसमें सवार पिंटू यादव (22), शिवप्रकाश (30) और अनोखी (3) पुत्री शिव प्रकाश की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां एक महिला मीना ने दम तोड़ दिया। सभी मृतक सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर के निवासी थे।

Share
Share