
-Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है
-दीपावली तक लोंगो के हाथों में आने की उम्मीद
नई दिल्ली। मोबाइल जगत में जहां जिओं ने सबसे सस्ता नेटवर्क देकर हैरत में डाल दिया था वहीं अब एक बार फिर जियो ने एक नया करिश्मा दिखाया है और वह है अभी तक का सबसे सस्ता लैपटॉप। आज जियो ने अपना पहला लैपटॉप को लांच किया। जिसकी कीमत आपको हैरत में डाल देगी।
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉपJio Book को लोगों के सामने रखा। इस दौरान उसके अन्दर के खासियत को भी लोंगो के सामने शेयर किया। सबसे खास बात यह है कि लैपटॉप के दाम को लेकर है। जियो ने इस जीयो बुक का दाम मात्र 15000 रूपये रखा है। जो अन्य लैपटॉप से काफी कम हैं।

आइए देखते है कि जीयो बुक में क्या-क्या खासियत है।
-Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।
-यह प्रोसेसर इससे पहले कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिला है।
-जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम है।
-Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है।
-वैसे इसमें 4जी का अभी सपोर्ट दिया गया है।
-ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है
-इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।
-Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है
-इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है।
–Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम जियो का है।
-वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा भी दिया गया है।
-.Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम भी दिया गया है।
-इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।
-Jio Book के साथ जियो के कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल भी मिलेंगे।
-Jio Book के कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है।
-इसके साथ जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है।
-Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के लिए शॉर्टकट बार भी मिलेगा।
-Jio Book के बैक पैनल पर जियो की ब्रांडिंग है।
वैसे रिलायंस जियो ने इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि दीवाली के मौके पर Jio Book को उपलब्ध कराने की उम्मीद है।
